फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: On not getting the answer to the question in the House, Diggi wrote a letter to Amit Shah and asked f

MP News: सदन में सवाल का उत्तर नहीं मिलने पर दिग्गी ने अमित शाह को पत्र लिखकर मांगा जवाब

Wed, 22 Feb 2023 04:42 PM IST
भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 22 Feb 2023 04:42 PM IST
सार

राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने पत्र के माध्यम से अपने प्रश्न को दोहराते हुए लिखा कि यह समझ से परे है कि कश्मीरी पंडितों के लिये मेरे द्वारा उठाये गये सवाल के उत्तर में ऐसा क्या गोपनीय था जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हो सकता था?

विज्ञापन
MP News: On not getting the answer to the question in the House, Diggi wrote a letter to Amit Shah and asked f
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा हैं। दिग्गी ने सदन में उनके सवाल का उत्तर नहीं मिलने पर व्यक्तिगत रूप से पत्र लिखकर जवाब मांगा है। साथ ही पूछा कि कश्मीरी पंडितों के लिये मेरे द्वारा उठाये गये सवाल के उत्तर में ऐसा क्या गोपनीय था जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हो सकता था?
विज्ञापन

 
राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने पत्र के माध्यम से अपने प्रश्न को दोहराते हुए लिखा कि यह समझ से परे है कि कश्मीरी पंडितों के लिये मेरे द्वारा उठाये गये सवाल के उत्तर में ऐसा क्या गोपनीय था जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हो सकता था? मेरे द्वारा राज्यसभा में गृह विभाग से संबन्धित तारांकित प्रश्न क्रमांक 1528 पूछा गया था जिसका 08 फरवरी 2023 को सदन में उत्तर दिया जाना नियत था। मुझे यह जानकर आश्चर्य है कि ‘कश्मीरी पंडितों की समस्याओं’ को लेकर मेरे द्वारा किये गए प्रश्न को गोपनीय प्रकृति का बताकर निरस्त कर दिया गया है। मैं इस पत्र के माध्यम से मेरे द्वारा संसद में पूछे गये प्रश्न को पुनः दोहरा रहा हूं। दिग्विजय सिंह ने आगे लिखा कि आपके जवाब नही देने से कश्मीरी पंडितों और वहां की हिन्दू आबादी में यह संदेश जाएगा कि सरकार सिर्फ कश्मीरी पंडितों या हिन्दुओं की बात भर करती है किन्तु उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर नही है।
विज्ञापन

 
इन सवालों के जवाब मांगे
(1) कश्मीर घाटी में कश्मीरी पंडितों की हत्याओं को रोकने के लिये सरकार ने क्या कदम उठाये है?
(2) क्या सरकार ने कश्मीरी पंडित कर्मचारियों के वेतन को इसलिये रोक दिया है क्योंकि उन्होंने हत्या की आशंका से अपना स्थान परिवर्तन करने की मांग की थी? यदि हाँ तो इसके क्या कारण है?
विज्ञापन
विज्ञापन

(3) क्या सरकार कश्मीर की हिन्दू आबादी को कश्मीर घाटी से बाहर पुनर्स्थापित करना चाहती है?
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed