फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Nominations of 93 candidates accepted on 7 seats of second phase in Madhya Pradesh, 16 candidates rej

MP News: मध्य प्रदेश में दूसरे चरण की 7 सीटों पर 93 अभ्यर्थियों के नामांकन मान्य, 16 अभ्यर्थियों के अस्वीकृत

Sat, 06 Apr 2024 08:36 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 06 Apr 2024 08:36 PM IST
सार

खजुराहो सीट पर ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के उम्मीदवार आरबी प्रजापति ने नामांकन वापस लेने धमकी मिलने की शिकायत की है। उन्होंने शिकायत की जांच के साथ सुरक्षा मांगी है। अब खजुराहो में 14 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं, मीरा यादव के नामांकन निरस्त होने पर अखिलेश यादव ने लोकतंत्र की हत्या करार दिया और न्यायिक जांच की मांग की है।

 

विज्ञापन
MP News: Nominations of 93 candidates accepted on 7 seats of second phase in Madhya Pradesh, 16 candidates rej
मध्यप्रदेश लोकसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार


विज्ञापन
मध्य प्रदेश में चार चरणों में मतदान होना है। इसमें दूसरे चरण में सात सीटों पर 26 अप्रैल को मतदान होगा। इन सीटों के लिए 93 अभ्यर्थियों के नामांकन सही पाए गए हैं। वहीं, 16 अभ्यर्थियों के नामांकन रद्द कर दिए गए हैं। इसमें खजुराहो सीट पर इंडिया गठबंधन की तरफ से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी मीरा यादव का नामांकन भी शामिल है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि 5 अप्रैल को नाम-निर्देशन पत्रों की संवीक्षा के बाद लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-6 टीकमगढ़ (अजा) में 8 अभ्यर्थी, लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-7 दमोह में 16 अभ्यर्थी, लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-8 खजुराहो में 14 अभ्यर्थी, लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-9 सतना में 20 अभ्यर्थी, लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-10 रीवा में 14 अभ्यर्थी, लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-17 होशंगाबाद में 12 अभ्यर्थी एवं लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-29 बैतूल (अजजा) में 9 अभ्यर्थियों के नाम-निर्देशन पत्र विधिमान्य पाए गए हैं। लोकसभा संसदीय क्षेत्र टीकमगढ़ में 2, दमोह में 2, खजुराहो में 5, सतना में 2 और रीवा में 5 अभ्यर्थियों के नाम-निर्देशन पत्र संवीक्षा के बाद अस्वीकृत किए गए।
विज्ञापन


राजन ने बताया कि नाम-निर्देशन पत्र भर चुके प्रत्याशी सोमवार तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। दूसरे चरण के लिए शुक्रवार, 26 अप्रैल को मतदान होगा। सभी चरणों के मतदान की मतगणना 4 जून को होगी। खजुराहो सीट पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद वीडी शर्मा प्रत्याशी हैं। इस सीट पर इंडिया गठबंधन की सपा से प्रत्याशी मीरा यादव का नामांकन खारिज हो गया है। वहीं, एक अन्य सेवानिवृत्त आईएएस आरबी प्रजापति ने भी नामांकन वापस लेने की शिकायत की है। आरबी प्रजापति ने ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के उम्मीदवार के रूप में नामांकन भरा है। उन्होंने शिकायत की जांच के साथ सुरक्षा मांगी है। अब खजुराहो में 14 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं, मीरा यादव के नामांकन निरस्त होने पर अखिलेश यादव ने लोकतंत्र की हत्या करार दिया और न्यायिक जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीकमगढ़ सीट पर केंद्रीय मंत्री और सांसद वीरेंद्र खटीक को भाजपा ने फिर से प्रत्याशी बनाया है। यह सीट आरक्षित सीट है। यहां से वीरेंद्र खटीक लगातार तीन चुनाव जीतते आ रहे हैं। वहीं, कांग्रेस की तरफ से यहां से पंकज अहिरवार मैदान में हैं। सतना में सांसद गणेश सिंह को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है। वे विधानसभा का चुनाव हार गए थे। वहीं, कांग्रेस ने विधायक सिद्धार्थ कुशवाह को मैदान में उतारा है। कुशवाह ने ही गणेश सिंह को चुनाव हराया था।


रीवा में भाजपा की तरफ से जनार्दन मिश्रा प्रत्याशी हैं। वहीं, कांग्रेस ने पूर्व विधायक नीलम मिश्रा को टिकट दिया है। मिश्रा भाजपा के टिकट पर विधायक रह चुकी हैं। बैतूल में भाजपा ने सांसद दुर्गादास उइके को भी फिर से प्रत्याशी बनाया है। वहीं, कांग्रेस ने रामू टेकाम को टिकट दिया है। वहीं, होशंगाबाद में भाजपा ने दर्शन सिंह और कांग्रेस ने संजय शर्मा को प्रत्याशी बनाया है। शर्मा दो बार भाजपा के टिकट पर तेंदूखेड़ा से विधायक रह चुके हैं। दमोह में कांग्रेस ने पूर्व विधायक राहुल लोधी को मैदान में उतारा है। वहीं, कांग्रेस ने भी पूर्व विधायक तरवर सिंह लोधी को प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed