फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: No entry for brothers in Bhopal's Garba pandals, Sanskruti Bachao Manch said - enter after performing

MP News:  भोपाल के गरबा पंडालों में भाईजानों को नो एंट्री, संस्कृति बचाव मंच बोला- पूजा कर दें प्रवेश

Thu, 18 Sep 2025 08:16 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 18 Sep 2025 08:16 PM IST
सार

भोपाल में इस बार गरबा पंडालों में धार्मिक आस्था और संस्कृति की पवित्रता बनाए रखने के लिए साधु-संन्यासियों की विशेष टीम निगरानी करेगी। आयोजनों में फूहड़ता और अश्लीलता पर रोक लगाने के साथ ही भगवा दलों का गठन किया गया है। इसी बीच सांसद आलोक शर्मा और हिंदू उत्सव समिति ने गरबा आयोजकों और प्रतिभागियों को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
MP News: No entry for brothers in Bhopal's Garba pandals, Sanskruti Bachao Manch said - enter after performing
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल के गरबा पंडालों में धार्मिकता और संस्कृति की रक्षा के लिए साधु-संन्यासियों की टीम नजर रखेगी। धर्म की आड़ में अश्लीलता और फूहड़ता फैलाने वालों को रोकने के लिए भगवा दलों का गठन भी किया गया है। साधु-सन्यासियों के दल अलग-अलग पंडालों का निरीक्षण करेंगे। अखिल भारतीय साधु-संत संन्यासी समिति ने आयोजकों से मांग की है कि गरबा में केवल पूर्ण परिधान के साथ भजन आधारित कार्यक्रम आयोजित किया जाए। आयोजन में देवी उपासना और आरती के बाद ही गरबा की शुरुआत हो। उन्होंने कहा कि साधु-संन्यासियों के दल अलग-अलग पंडालों का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। साधु-संन्यासी अधर्मियों को रोकने और धर्म की रक्षा करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: गांधी सागर अभयारण्य में मादा चीता धीरा को छोड़ा, कूनो के बाद अब बनेगा दूसरा ठिकाना
विज्ञापन


भाईजान को नो एंट्री : सांसद शर्मा
भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि गरबा पंडाल में हिंदी और सनातनी ही आएं। उन्होंने कहा कि भाईजान की एंट्री नहीं होगी। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी अन्य समुदाय के लोग, विशेषकर मुस्लिम गरबा में प्रवेश न करें। उन्होंने कहा कि टीका लगाकर या कलावा बांधकर लव जिहादी प्रवेश न करें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि त्योहार की पवित्रता बनाए रखने के लिए धार्मिक अनुशासन जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: सांसद रवि किशन का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले-वोट चोरी होती तो भाजपा 400 पार सीटें लाती

वराह अवतार की तस्वीर लगाकर पूजन के बाद दें प्रवेश
उधर, हिंदू उत्सव समिति एवं संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने गरबा आयोजकों को चेतावनी दी है कि किसी भी हाल में गरबे में मुस्लिम लोग प्रवेश न करें। साथ ही गरबा आयोजन में सिर्फ धार्मिक गीत बजें और गरबा स्थल पर मां भगवती की प्रतिमा या तस्वीर रखकर उनकी आराधना एवं आरती के पश्चात गरबा प्रारंभ करें। गरबे को मां की आराधना के अलावा व्यावसायिक रूप से प्रयोग ना किया जाए। संस्कृति बचाओ मंच ने यह भी कहा है कि हो सके तो गरबा पंडाल के बाहर वराह अवतार (भगवान विष्णु के अवतार) की फोटो लगाकर उसकी पूजन कर प्रवेश दें, ताकि जेहादी उसमें प्रवेश न कर सके। तिवारी ने कहा कि माताएं बहनें इस बात का ध्यान रखें कि हम सनातन धर्म के कार्य को दूषित न करें। गरबे पंडाल में अर्धनग्न होकर गरबा ना करें पूर्ण परिवेश में मां भगवती की आराधना करें, जिससे कि हमारा धर्म दूषित ना हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed