फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: MP Ravi Kishan hits back at Rahul Gandhi, saying if there was vote theft, the BJP would have won over

MP News: सांसद रवि किशन का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले-वोट चोरी होती तो भाजपा 400 पार सीटें लाती

Wed, 17 Sep 2025 06:41 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 17 Sep 2025 06:41 PM IST
सार

भोपाल में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा सांसद और अभिनेता रवि किशन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा वोट चोरी करती, तो पार्टी 400 से ज्यादा सीटें जीतती।

विज्ञापन
MP News: MP Ravi Kishan hits back at Rahul Gandhi, saying if there was vote theft, the BJP would have won over
रवि किशन - फोटो : एक्स

विस्तार

गोरखपुर से भाजपा सांसद और भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता रवि किशन बुधवार को राजधानी भोपाल पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत उन्होंने सफाईकर्मियों को सम्मानित किया और बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा की सफाई कर पुष्पांजलि अर्पित की। रवि किशन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश की 140 करोड़ जनता का आशीर्वाद प्राप्त है। उन्होंने भावुक होते हुए कहा, “हमारी उम्र भी मोदी जी को लग जाए। महादेव उन्हें शक्ति दें ताकि वे लंबे समय तक देश को विकसित भारत बनाने का नेतृत्व कर सकें।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  PM MP Visit: 'भारत परमाणु खतरों से नहीं डरता, पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया', पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें
विज्ञापन


कांग्रेस जहां हारती है, वहां वोट चोरी शुरू हो जाती है
राहुल गांधी के वोट चोरी संबंधी आरोपों का जवाब देते हुए रवि किशन ने तीखे शब्दों में कहा कि अगर भाजपा वोट चोरी करती, तो हमें 400 से ज्यादा सीटें मिलती। तब केवल एनडीए की सरकार ही नहीं, बल्कि प्रचंड बहुमत होता। उत्तर प्रदेश में हमें इतनी सीटें नहीं गंवानी पड़ती। कांग्रेस जहां जीतती है, वहां वोट चोरी नहीं होती? और जहां हारने लगती है, वहां अचानक चोरी शुरू हो जाती है?
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  PM Modi Birthday: दूसरा घर और गढ़, पीएम मोदी के लिए तीन राज्यों में MP खास क्यों? आज फिर यहां मनाएंगे जन्मदिन

ट्रंप और मोदी की बातचीत का जिक्र
उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी को यह समझना चाहिए कि दुनिया आज मोदी जी के नेतृत्व की सराहना कर रही है। “अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में फोन पर बात की, ट्वीट किया और धन्यवाद संदेश भेजा कि मोदी जी ने रूस-यूक्रेन युद्ध को रोकने के लिए प्रयास किए। राहुल गांधी को यह संदेश जरूर पढ़ना चाहिए। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कभी झूठ नहीं बोलते। “जब उन्होंने कहा था कि ट्रंप ने मध्यस्थता नहीं की, तो सचमुच नहीं की। अब तो पाकिस्तान के नेता का बयान भी आ चुका है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed