फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: New generation will come face to face with old coins, 7 day exhibition in State Museum from tomorrow

MP News : पुराने सिक्कों से रूबरू होगी नई पीढ़ी, राज्य संग्रहालय में सात दिवसीय प्रदर्शनी कल से

Tue, 21 Jan 2025 07:47 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 21 Jan 2025 07:47 PM IST
सार

प्लास्टिक मनी और डिजिटल लेनदेन के इस दौर में सिक्के किसी कोने में सिमटकर रह गए हैं लेकिन पुराने सिक्कों का संग्रह करने वालों और उनके बारे में जानकारी इकट्ठा करने वालों के लिए प्राचीन सिक्कों पर आधारित एक प्रदर्शनी का आयोजन कल से राजधानी में किया जाने वाला है। 

विज्ञापन
MP News: New generation will come face to face with old coins, 7 day exhibition in State Museum from tomorrow
मध्यप्रदेश - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बदलते दौर में प्लास्टिक मनी और यूपीआई आदान-प्रदान ने सिक्कों की पहचान को धक्का लगाया है। नई पीढ़ी को सिक्कों की पहचान और इनके उपयोग की कोई जानकारी ही नहीं है। इसी को ध्यान में रखते हुए नई पीढ़ी को पुरातन सिक्कों से रूबरू कराने का एक प्रयास राजधानी में किया जा रहा है। यहां राज्य संग्रहालय में प्राचीन सिक्कों पर आधारित प्रदर्शनी "युग युगीन सिक्के" का आयोजन किया जा रहा है। 22 जनवरी से शुरू होने वाली यह प्रदर्शनी 28 जनवरी तक चलेगी।

विज्ञापन


विज्ञापन

श्यामला हिल्स स्थित राज्य संग्रहालय में होने वाला यह आयोजन डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर पुरातत्व शोध संस्थान, भोपाल द्वारा किया जा रहा है। जिसमें भारत में चलने वाले प्राचीन सिक्कों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। आयोजक संस्था की निदेशक डॉ. पूजा शुक्ला ने बताया कि प्रदर्शनी का शुभारंभ सांची बौद्ध भारतीय अध्ययन विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. बैद्यनाथ लाभ करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन




पूरे सप्ताह चलने वाली इस प्रदर्शनी का समापन 28 जनवरी को शाम 5:30 बजे होगा। इस अवसर पर लोक गायक सुरेश प्रसाद कुशवाह का लोकगायन भी होगा। डॉ. पूजा शुक्ला ने बताया कि प्रदर्शनी में प्राचीन भारत से अब तक प्रचलित विभिन्न सिक्कों को प्रदर्शित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आयोजन का मकसद नई पीढ़ी को अपने देश की संस्कृति, इतिहास, परंपरा और यहां के विभिन्न युगों से परिचित करवाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed