फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Nayak from Narottam's stronghold and Rajkumar from Surkhi join Congress, loyalty of leaders changing

MP News: नरोत्तम व गोविंद के गढ़ में कांग्रेस की सेंध, नायक और धनोरा ने छोड़ा साथ, थामा 'हाथ'

Sun, 06 Aug 2023 06:54 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 06 Aug 2023 06:54 PM IST
सार

राहत इंदौर की पत्नी मशहूर शायर अंजुम रहबर कांग्रेस में शामिल हुई। कमलनाथ ने पीसीसी मुख्यालय में सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर दिग्विजय सिंह भी शमिल हुए।

विज्ञापन
MP News: Nayak from Narottam's stronghold and Rajkumar from Surkhi join Congress, loyalty of leaders changing
कमलनाथ ने राजकुमार धनोरा और अवधेश नायक को सदस्यता दिलाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पास आते ही भाजपा और कांग्रेस में नेताओं का इधर से उधर आने-जाने का सिलसिला तेज हो गया है। दोनों ही दलों के नेता अपना सियासी भविष्य सुरक्षित देखकर पाला बदल रहे हैं। रविवार को इसी क्रम में राहत इंदौर की पत्नी मशहूर शायर अंजुम रहबर कांग्रेस में शामिल हुईं। इसके अलावा गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के गढ़ दतिया से अवधेश नायक और सागर में सुरखी से राजकुमार धनोरा कांग्रेस में शामिल हुए। दोनों को कमलनाथ ने पीसीसी मुख्यालय में सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर दिग्विजय सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन


दिग्गी बोले- तेजी से टूटेगी भाजपा  
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैं सुरखी और दतिया दोनों ही विधानसभा क्षेत्रों में घूमा। यहां लोगों पर दोनों ही विधानसभा क्षेत्रों के भ्रष्ट और आतंकवादी मंत्रियों ने अन्याय किया। यहां किसी के खिलाफ झूठा प्रकरण बनाना हो तो एसटी-एससी का झूठा आरोप किसी पर भी लगा दो। उन्होंने कहा कि चुनाव के पहले भाजपा इतनी तेजी से टूटेगी कि किसी को अंदाजा नहीं होगा। इस बार कांग्रेस की सरकार बनेगी और मामा के आका भी नहीं तोड़ पाएंगे। वहीं, कमलनाथ ने कहा कि आप लोग प्रलोभन से नहीं है। आप का फैसला नैतिकता और सिद्धांतों का है। आपने आज सच्चाई का साथ दिया है।
विज्ञापन


नरोत्तम के खिलाफ नायक लड़ सकते हैं चुनाव
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के खिलाफ पहले अवधेश नायक पूर्व सीएम उमा भारती की भारतीय जनशक्ति पार्टी से चुनाव लड़ा और हार गए थे। हालांकि, उस चुनाव में नरोत्तम चुनाव जीत गए और नायक दूसरे नंबर पर रहे। इसके बाद नायक फिर भाजपा में शामिल हो गए। उनको 2016 में मध्य प्रदेश पाठय पुस्तक निगम का उपाध्यक्ष बनाकर राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया। इसके बाद उन्होंने पिछले दो चुनाव में टिकट की दावेदारी की, लेकिन टिकट नहीं मिलने से नाराज नायक ने अब कांग्रेस की सदस्यता ली। ऐसा माना जा रहा है कि नायक कांग्रेस की तरफ से नरोत्तम मिश्रा के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भूपेंद्र सिंह के रिश्तेदार धनोरा बढ़ाएंगे गोविंद सिंह की चुनौती
राजकुमार सिंह धनोरा मंत्री भूपेंद्र सिंह के रिश्तेदार हैं। वे सुरखी विधानसभा के कद्दावर नेता है। इस विधानसभा सीट से अभी परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत विधायक हैं। धनोरा को भाजपा ने पिछले साल अक्टूबर में निष्कासित कर दिया था। इसका कारण धनोरा ने मंत्री गोविंद सिंह के खिलाफ लगातार बयान देकर मोर्चा खोल दिया था। धनोरा किसान मोर्चा के अध्यक्ष भी रहे हैं। गोविंद सिंह के खिलाफ उन्होंने जमीन के मामले उजागर किए। इसके बाद गोविंद सिंह ने भी उनके खिलाफ कई केस दर्ज करवाए। अब वह कांग्रेस में शामिल हो गए। धनोरा का कहना है कि वे कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के आदेश के अनुसार काम करेंगे, जिसे टिकट देंगे उसके लिए काम करेंगे।

रहबर ने आप का साथ छोड़ थामा हाथ
दिवंगत शायर राहत इंदौर की पत्नी मशहूर शायर अंजुम रहबर ने आम आदमी पार्टी का साथ छोड़कर कांग्रेस का हाथ थामा है। गुना निवासी रहबर देशभर में आयोजित होने वाले मुशायरों में शामिल होती रहती हैं। रहबर का पार्टी में कमलनाथ ने स्वागत किया। अंजुम रहबर से गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया खिलाफ चुनाव लड़ने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, ऊंची बात है, लेकिन यदि पार्टी कहेगी तो सिंधिया के खिलाफ भी चुनाव लड़ सकती हैं। उन्होंने कहा कि वे लंबे समय से कांग्रेस में आने के बारे में सोच रही थी। सही समय का इंतजार था। अंजुम रहबर ने शायराना अंदाज में कांग्रेस की सोच के बारे में बताते हुए कहा कि रोजी-रोटी हमारा मुद्दा है, खेती-बाड़ी हमारा मुद्दा है। सिर्फ वादों से पेट भरता नहीं, रोजी-रोटी हमारा मुद्दा है।

अब तक ये नेता भी भाजपा से कांग्रेस शामिल हुए
- दीपक जोशी- प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के पुत्र और पूर्व मंत्री दीपक जोशी भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए। उन्होंने भाजपा छोड़ने के लिए पिता का स्मारक के लिए बार-बार कहने के बाजवूद नहीं बनाने का कारण बनाया।
- कुंवर ध्रुव प्रताप सिंह- कटनी जिले के विजाराघवगढ़ के पूर्व विधायक कुंवर ध्रुव प्रताप सिंह ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए। उन्होंने भी वरिष्ठ नेताओं की उपेक्षा का आरोप लगाया।

- यादवेंद्र सिंह यादव- अशोकनगर जिले की मुंगावली सीट से तीन बार के विधायक देशराज सिंह के बेटे यादवेंद्र सिंह ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए। उन्होंने सिंधिया के पार्टी में आने के बाद से पुराने नेताओं को तवज्जो नहीं देने का आरोप लगाया।
-बैजनाथ सिंह यादव- शिवपुरी से भाजपा नेता बैजनाथ सिंह यादव अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हुए। उन्होंने कांग्रेस में घर वापसी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed