{"_id":"636a59b1e0dd4326ad17dd2f","slug":"mp-news-narottam-says-rahul-gandhi-should-apologize-for-jarkiholi-s-hindu-remark","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: नरोत्तम बोले जारकीहोली की ‘हिंदू’ संबंधी टिप्पणी पर राहुल गांधी माफी मांगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: नरोत्तम बोले जारकीहोली की ‘हिंदू’ संबंधी टिप्पणी पर राहुल गांधी माफी मांगे
Tue, 08 Nov 2022 06:59 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Tue, 08 Nov 2022 06:59 PM IST
सार
नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी को जारकीहोली की हिंदू टिप्पणी पर माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस हिंदू और हिंदुत्व के बारे क्या सोचती है। यह स्पष्ट करने के लिए मैं उन्हें एक पत्र लिखूंगा।
विज्ञापन
राहुल गांधी और नरोत्तम मिश्रा
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मंगलवार को कांग्रेस नेता सतीश जारकीहोली की ‘हिंदू’ संबंधी पर टिप्पणी पर राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग की है। जारकीहोली ने टिप्पणी कर दावा किया कि हिंदू शब्द फारसी है और इसका अर्थ बहुत गंदा है।
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी ने राजस्थान में एक रैली के दौरान हिंदू और हिंदुत्व को परिभाषित करने की कोशिश की थी और अब कांग्रेस नेता उनकी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान विवादास्पद टिप्पणी कर रहे हैं। मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी को जारकीहोली की हिंदू टिप्पणी पर माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस हिंदू और हिंदुत्व के बारे क्या सोचती है। यह स्पष्ट करने के लिए मैं उन्हें एक पत्र लिखूंगा।
रविवार को निप्पनी में एक कार्यक्रम में कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सतीश जारकीहोली ने कहा कि हिंदू एक भारतीय शब्द नहीं है। यह फारसी है। हिंदू शब्द कैसे हमारा हो गया। स पर बहस की जरूरत है। हिंदू शब्द कहां से आया? क्या यह हमारा है? यह शब्द ईरान, इराक और कजाकिस्तान से संबंधित फारसी है। यह भारतीय कैसे हुआ? विकिपीडिया में देखें, यह शब्द फारस से आया है, यह हमारा नहीं है। वहीं, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने बयान को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया और इसे स्पष्ट तौर पर खारिज कर दिया है।