फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Narottam said on obscene CDs, do not try ghazals in the age of bhajan, Leader of Opposition reached h

MP News: अश्लील सीडी पर सियासत, नरोत्तम बोले- भजन की उम्र में गजल की कोशिश ना करें, नेता प्रतिपक्ष मिलने आ गए

Wed, 04 Jan 2023 12:15 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 04 Jan 2023 12:15 PM IST
सार

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को गोविंद सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह काे इस उम्र में ऐसी सीडी नहीं रखना है और देखना भी नहीं चाहिए। भजन की उम्र में गजल की कोशिश नहीं करनी चाहिए।

विज्ञापन
MP News: Narottam said on obscene CDs, do not try ghazals in the age of bhajan, Leader of Opposition reached h
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा और नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में चुनावी साल में हनी ट्रैप का जिन्न फिर बाहर आ गया है। प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस में अश्लील सीडी पर सियासत तेज हो गई है। गोविंद सिंह के बीजेपी और आरएसएस नेताओं की अश्लील सीडी उनके पास होने के बयान पर प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के बाद गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने चुनौती दी है। इसके एक घंटे बाद ही नेता प्रतिपक्ष गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से मिलने उनके घर पहुंच गए।

विज्ञापन

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को गोविंद सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह काे इस उम्र में ऐसी सीडी नहीं रखना है और देखना भी नहीं चाहिए। भजन की उम्र में गजल की कोशिश नहीं करनी चाहिए। उन्होंने गोविंद सिंह को ऐसी सीडी होने पर उसको रखने की जगह सार्वजनिक करने को कहा। इसके एक घंटे बाद ही नेता प्रतिपक्ष गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से मुलाकात करने उनके निवास पहुंच गए। इस मुलाकात को सौजन्य बताया गया।

विज्ञापन

बता दें कोतमा से विधायक सुनील सराफ के मैं हू डान गाने पर फायर करने के मामले में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कार्रवाई के निर्देश दिए थे। विधायक के बचाव में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने कहा था कि उनके पास बीजेपी और आरएसएस नेताओं की अश्लील सीडी है। इस पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने पलटवार करते हुए उनको सीडी सार्वजनिक करने की चुनौती दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोतमा विधायक सुनील सराफ ने नए साल और जन्मदिन के कार्यक्रम में जश्न के कार्यक्रम में स्टेज पर हवाई फायरिंग की थी। इसको लेकर पुलिस उनके खिलाफ केस दर्ज किया है। इस कार्रवाई को लेकर बीजेपी और कांग्रेस में जुबानी जंग तेज हो गई। अब नेता प्रतिपक्ष के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से मिलने पहुंचने पर भी सियासी चर्चा तेज हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed