फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Muslim Rashtriya Manch said Hedgewar was a born patriot, the question about the allegiance of the San

MP News: मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने कहा हेडगेवार जन्मजात राष्ट्रभक्त थे, संघ की निष्ठा पर सवाल बेमतलब

Fri, 09 Jun 2023 11:49 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 09 Jun 2023 11:49 PM IST
सार

भोपाल में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के अभ्यास वर्ग के दूसरे दिन कई गंभीर विषयों पर चर्चा हुई। अभ्यास वर्ग में जनसंख्या नियंत्रण विधेयक लाने समेत कई प्रस्ताव पारित हुए। 

विज्ञापन
MP News: Muslim Rashtriya Manch said Hedgewar was a born patriot, the question about the allegiance of the San
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यक्रम में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के अभ्यास वर्ग के दूसरे दिन भी तमाम जटिल विषयों पर चर्चा हुई और प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में कहा गया कि डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार जन्मजात देशभक्त थे और राष्ट्रभक्ति आरएसएस की मौलिक पहचान और निशानी है। डॉ. हेडगेवार या संघ की राष्ट्रवादिता पर कभी भी कोई संदेह या सवाल नहीं किया जा सकता। 
विज्ञापन


मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के भोपाल अभ्यास वर्ग के दूसरे दिन शिरकत कर रहे सभी मुस्लिम कार्यकर्ताओं और बुद्धिजीवियों ने जनसंख्या नियंत्रण विधेयक लाने समेत सभी प्रस्ताव को ध्वनिमत से पारित किया। अभ्यास वर्ग में जनसंख्या नियंत्रण विधेयक लाने, उस पर शिद्दत से अमल करने पर भी प्रस्ताव पारित हुआ। आज के मुस्लिम युवाओं का क्या किरदार हो, इसे लेकर भी बहस हुई। शिक्षा के महत्व पर जोर दिया गया। 
विज्ञापन

अभ्यास वर्ग में आरएसएस कार्यकारिणी के सदस्य इंद्रेश कुमार, आरएसएस के संपर्क प्रमुख रामलाल और मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा समेत अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने कार्यक्रम में शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


लव जिहाद की आग में कब तक बेटियां जलेंगी
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने जनसंख्या नियंत्रण पर जोर दिया तथा शिक्षा और युवाओं के किरदार पर जोर देने का प्रस्ताव पारित किया। इस मौके पर मंच ने आत्ममंथन के दौरान खुद से यह सवाल भी पूछा कि आखिर लव जिहाद की आग में कब तक बेटियां जलेंगी? जहां तक जनसंख्या के बढ़ने का सवाल है भारत की आबादी 140 करोड़ से भी ऊपर हो चुकी है। यह आश्चर्यजनक है कि भारत में विश्व की आबादी की कुल 17 प्रतिशत जनसंख्या रहती है जबकि संसाधनों के मामले में हमारे पास दुनिया के सिर्फ 6 प्रतिशत संसाधन ही हैं। 

शिक्षा की स्थिति पर चिंता
मुस्लिम आबादी की शिक्षा की स्थिति को लेकर भी अभ्यास वर्ग में गहरी चिंता व्यक्त की गई। भारत में मुस्लिम ग्रेजुएट की तादाद 3 प्रतिशत से भी कम है। स्कूल ड्रॉप आउट की दर भी मुसलमानों में सबसे ज्यादा है। तालीम की कमी की वजह से तहजीब और तरक्की में भी कमी आती है। रोजगार नहीं होते हैं। दूसरी तरफ बढ़ती जनसंख्या के कारण रोजगार और दूसरे संसाधनों की भी कमी रहती है।

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की दो टूक
प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी थोड़ी देर के लिए अभ्यास वर्ग में शिरकत की। उन्होंने भी बड़े धैर्य के साथ लोगों की बातें सुनीं और खुले दिल से मंच की तारीफ की। उन्होंने कहा कि यह एक राष्ट्रवादी संगठन है और राष्ट्रवाद सर्वोपरि है। गृह मंत्री ने कहा कि, "मैं रसखान और रहीम के भक्त हूं, उनको पूजता भी हूं... लेकिन समस्या वैसे लोगों से है जो रहते खाते तो हिंदुस्तान का हैं लेकिन गाते पाकिस्तान का हैं।"


रामलाल ने दी धैर्य, हिम्मत की सीख
इस दौरान आरएसएस के वरिष्ठ नेता और संघ के संपर्क प्रमुख राम लाल ने बड़ी गंभीरता से सभी की बातें सुनी और मंच की जोरदार तारीफ करते हुए एक सफल संगठन की बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दीं। भर से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि गंभीरता और परिपक्वता समय के साथ साथ आती है। रामलाल ने कैफ़ी आज़मी के एक शेर से अपनी बात शुरू की... उन्होंने कहा, "बस्ती में अपने हिंदू मुसलमान तो बस गए, इंसान की शक्ल देखने को हम तरस गए"। उन्होंने कहा कि आज कि तारीख में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच इतना बड़ा हो चुका है कि मैं समझता हूं कि देश में हिंदू मुसलमान बनाने के तो बहुत काम होते हैं, लेकिन यह मंच सिर्फ "इंसान बनाने" का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed