फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Muskaan will hoist the tricolor on Africa's highest peak Kilimanjaro, CM announces Rs 4 lakh

MP News: अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर तिरंगा फहराएंगी मुस्कान, CM ने की चार लाख रुपये देने की घोषणा

Wed, 20 Nov 2024 08:35 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 20 Nov 2024 08:35 AM IST
सार

राष्ट्रीय के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुकी अशोकनगर की मुस्कान रघुवंशी ने सबसे पहले साइकिल से नर्मदा परिक्रमा और फिर कश्मीर से कन्याकुमारी तक की भी यात्रा पूरी की थी। इसके बाद इसी साल ऑस्ट्रेलिया के माउंट कोजिस्को पर तिरंगा फहराया था

विज्ञापन
MP News: Muskaan will hoist the tricolor on Africa's highest peak Kilimanjaro, CM announces Rs 4 lakh
मुस्कान रधुवंशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पर्वतारोही मुस्कान रघुवंशी अब अफ्रीका के तंजानिया में स्थित सबसे ऊंचे पर्वत माउंट किलिमंजारो पर तिरंगा फहराएंगी। अशोकनगर की मुस्कान को मंगलवार को कलेक्ट्रेट प्रांगण में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और शहर के गणमान्य नागरिकों ने फूल मालाएं पहनाकर और तिरंगा सौंपकर रवाना किया। सीएम मोहन यादव ने मुस्कान को राज्य सरकार की ओर से चार लाख की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत की है। बता दें, राष्ट्रीय के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुकी अशोकनगर की मुस्कान रघुवंशी ने सबसे पहले साइकिल से नर्मदा परिक्रमा और फिर कश्मीर से कन्याकुमारी तक की भी यात्रा पूरी की थी। इसके बाद इसी साल ऑस्ट्रेलिया के माउंट कोजिस्को पर तिरंगा फहराया था और अब अफ्रीका के दुर्गम पर्वत किलिमंजारो पहुंचकर तिरंगा फहराकर देश का नाम ऊंचा करेंगी। 
विज्ञापन


पुष्प वर्षा कर स्वागत किया
मुस्कान को अशोकनगर से रवाना करने के दौरान उसका उत्साहवर्धन करते हुए मालाएं पहनाकर पुष्प वर्षा की गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित रहे। मीडिया से चर्चा करते हुए मुस्कान ने कहा कि इस पूरी यात्रा में हम कुल आठ लोग हैं, जिनमें से एमपी से मैं अकेली हूं। बाकी अन्य राज्यों से भी लोग इसमें शामिल हैं। वहीं, अपने स्पॉन्सर को धन्यवाद देते हुए मुस्कान कहती हैं कि मुझे काफी सपोर्ट मिला है और मैं चाहती हूं कि ऐसा लीडर हर जगह हो, जो महिलाओं की इतनी मदद करे। 
विज्ञापन


सीएम ने दी बधाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पर्वतारोही मुस्कान रघुवंशी को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई देते हुए चार लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देने के निर्देश दिए हैं। मुस्कान अशोक नगर जिले के ग्राम महाना के निवासी रामकृष्ण रघुवंशी की बेटी हैं। सीएम ने कहा कि मध्य प्रदेश की यह बेटी नई सफलताएं प्राप्त करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भोपाल से बीपीएड कर रही
बता दें, 23 वर्ष की मुस्कान भोपाल के रविन्द्र नाथ टैगोर विश्वविद्यालय से बीपीएड का पाठ्यक्रम कर रही हैं। उन्होंने जब आस्ट्रेलिया के पर्वत की चोटी को छुआ था तो अपने आयु वर्ग में सबसे कम उम्र की पर्वातारोही थीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 24 अगस्त 2024 को चंदेरी प्रवास के दौरान मुस्कान को उनके द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड के लिए बधाई दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed