फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Mukesh Nayak becomes Chairman of MP Congress Media Department, KK Mishra made Media Advisor to PCC Ch

MP News: एमपी कांग्रेस मीडिया विभाग में बदलाव, पूर्व मंत्री मुकेश नायक को बनाया नया अध्यक्ष

Wed, 27 Mar 2024 06:28 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 27 Mar 2024 06:28 PM IST
सार

मध्य प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग में बड़ा बदलाव किया गया है। मुकेश नायक को नया मीडिया विभाग का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, 9 मुख्य प्रवक्ता और 22 प्रवक्ता मनोनित किए गए है। 

विज्ञापन
MP News: Mukesh Nayak becomes Chairman of MP Congress Media Department, KK Mishra made Media Advisor to PCC Ch
Bhopal: मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यालय - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मध्य प्रदेश कांग्रेस में मची भगदड़ के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग का पुर्नगठन कर दिया है। कांग्रेस मीडिया विभाग का प्रदेश अध्यक्ष मुकेश नायक और केके मिश्रा को पीसीसी चीफ का मीडिया सलाहकार बनाया है। वहीं, 9 मुख्य प्रवक्ता और 22 प्रवक्ता बनाए गए हैं। 
विज्ञापन


मध्य प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार मध्य प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का मीडिया सलाहकार मनोनीत  किया गया है। वहीं, पूर्व मंत्री मुकेश नायक को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग का अध्यक्ष बनाया गया है। 
विज्ञापन


इसके अलावा भूपेन्द्र गुप्ता, मृणाल पंत, शैलेन्द्र पटेल, कुणाल चौधरी, विपिन वानखेड़े, विनय सक्सेना, सुश्री निशा बांगरे, रोशनी यादव और अब्बास हफीज को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी में मुख्य प्रवक्ता मनोनित किया है। इसके साथ ही डॉ. अशोक मर्सकोले, बैजनाथ कुशवाहा, रवि सक्सेना, अमित शर्मा, राम पाण्डेय, मिथुन अहिरवार, रवि वर्मा, सुश्री फरहाना खान, आर.पी. सिंह, स्वदेश शर्मा, सुश्री संगीता शर्मा, अवनीश बुंदेला, राजकुमार केलू उपाध्याय, योगेश यादव, विवेक त्रिपाठी, सुश्री अपराजिता पाण्डेय, संतोष गौतम, आनंद जाट, अभिनव बरोलिया, सुश्री स्वर्श चौधरी, सुश्री अवनी बंसल और सुश्री रीना बोरासी को प्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रवक्ता मनोनीत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed