फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Board Result 2023 Date Announced MPBSE Class 10th 12th Result Likely to Release on May 25

MP Board Result 2023: एमपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट की तारीख तय, जाने कब जारी होंगे रिजल्ट

Wed, 10 May 2023 01:15 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 10 May 2023 01:15 PM IST
सार

MP Board Class 10th 12th Result 2023 Date: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिम) के कक्षा 10वीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट का छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म होने वाला है।

विज्ञापन
MP Board Result 2023 Date Announced MPBSE Class 10th 12th Result Likely to Release on May 25
10वीं और 12वीं के रिजल्ट 25 मई को आएंगे ( फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिम) के कक्षा 10वीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट का छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म होने वाला है। जानकारी के अनुसार 25 मई को 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जारी किए जाएंगे। छात्र एमपी रिजल्ट डॉट एनआईसी.इन  www.mpbse.nic.in वेबसाइट पर रिजल्ट देख सकेंगे। माध्यमिक शिक्षा मंडल के पिछले साल रिजल्ट 29 अप्रैल 2022 को जारी हुए थे। पिछले साल 12वीं की परीक्षा में 72.72% छात्र-छात्राएं और 10वीं की परीक्षा में 59.54% छात्र-छात्राएं पास हुए थे। 
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षएं मार्च 2023 में कराई थी। 10वीं की परीक्षाएं 1 मार्च से 27 मार्च 2023 तक आयोजित हुई। वहीं, 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 2 मार्च से 1 अप्रैल 2023 तक आयोजित हुई। अप्रैल माह में बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन का कार्य किया गया है। जानकारी के अनुसार अब रिजल्ट फाइनल किया जा रहा है। जानकारी के अनसुार 25 मई को रिजल्ट घोषित किया जाएगा। 
विज्ञापन



यहां देख सकेंगे रिजल्ट 
छात्र 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं को रिजल्ट इन वेबसाइट पर देख सकेंगे।  छात्र-छात्राएं mpresults.nic.in  और www.mpbse.nic.in वेबसाइट पर देख सकेंगे। 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed