फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   CM called 'Bharat Mart' the gateway to global trade, DP World showed interest in building a dry port in MP

CM ने 'भारत मार्ट' को बताया वैश्विक व्यापार का प्रवेशद्वार,DP वर्ल्ड ने MP में ड्रायपोर्ट बनाने में दिखाई रुचि

Tue, 15 Jul 2025 11:06 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 15 Jul 2025 11:06 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की दुबई यात्रा का तीसरा और अंतिम दिन मध्यप्रदेश के वैश्विक व्यापारिक भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध हुआ। उन्होंने डीपी वर्ल्ड और जेबेल अली फ्री जोन (जाफ्जा) के शीर्ष अधिकारियों से ‘भारत मार्ट’ परियोजना और लॉजिस्टिक्स कनेक्टिविटी को लेकर गहन चर्चा की। 

विज्ञापन
CM called 'Bharat Mart' the gateway to global trade, DP World showed interest in building a dry port in MP
सीएम की दुबई यात्रा का तीसरा दिन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुबई यात्रा के तीसरे दिन डीपी वर्ल्ड और जेबेल अली फ्री जोन के वरिष्ठ अधिकारियों से भेंट कर 'भारत मार्ट' परियोजना और उससे जुड़ी लॉजिस्टिक्स संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। यह बैठक भारत के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल मानी जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारत मार्ट को 'वैश्विक व्यापार का प्रवेशद्वार' बताते हुए कहा कि यह आधुनिक व्यापार केंद्र भारतीय उत्पादों, विशेष रूप से खाद्य प्रसंस्करण, कृषि और हस्तशिल्प जैसे उत्पादों की मध्य पूर्व, अफ्रीका और यूरोप जैसे बाजारों तक सीधी पहुंच उपलब्ध कराएगा। भारत मार्ट 2026 से शुरू होगा और 'लोकल से ग्लोबल' की नीति को नई दिशा देगा। इस बीच अग्रणी पोर्ट कंपनी डीपी वर्ल्ड ने मध्य प्रदेश में ड्रायपोर्ट शुरू करने में रुचि दिखाई है। 
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय व्यापार केंद्र है भारत मार्ट
बता दें, भारत मार्ट, जेबेल अली फ्री जोन (जाफ्जा), दुबई में लगभग 27 लाख वर्ग फीट में विकसित किया जा रहा एक बहुआयामी अंतरराष्ट्रीय व्यापार केंद्र है। इसकी आधारशिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम द्वारा फरवरी 2024 में संयुक्त रूप से रखी गई थी। यह केंद्र डीपी वर्ल्ड द्वारा संचालित किया जा रहा है और इसमें 1500 से अधिक शोरूम, अत्याधुनिक गोदाम और कार्यालय सुविधाएं शामिल होंगी। यह परियोजना भारतीय एमएसएमई को वैश्विक मंच प्रदान करने के लिए तैयार की जा रही है। भारत मार्ट, वैश्विक व्यापार में भारत की हिस्सेदारी को बढ़ाने वाला एक मजबूत स्तंभ बनेगा।
विज्ञापन


उज्जैन–नागदा रूट से दुबई तक होगी निर्बाध माल आपूर्ति
बैठक में विशेष रूप से मध्य प्रदेश में डीपी वर्ल्ड द्वारा प्रस्तावित रेल टर्मिनल और उज्जैन–नागदा रूट को भारत मार्ट तक निर्बाध माल आपूर्ति का एक निर्णायक माध्यम बताया गया। यह लॉजिस्टिक्स कनेक्टिविटी भारत से दुबई तक तेज, किफायती और सुगम माल परिवहन सुनिश्चित करेगी, जिससे राज्य के निर्यातकों को सीधा लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सरकार इस यात्रा को केवल व्यापार नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश के आर्थिक भविष्य की नींव मान रही है। भारत मार्ट के जरिये हमारा प्रदेश वैश्विक आपूर्ति शृंखला में एक मजबूत कड़ी बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीपी वर्ल्ड: भारत और मध्य प्रदेश के लिए संभावनाओं से भरा साझेदार
डीपी वर्ल्ड, दुबई स्थित एक अग्रणी वैश्विक लॉजिस्टिक्स और आपूर्ति श्रृंखला समाधान प्रदाता है। यह 78 से अधिक देशों में 100 से अधिक टर्मिनलों और पोर्ट्स का संचालन करता है। प्रति वर्ष 7 करोड़ टीईयू कंटेनर हैंडल करने वाली यह कंपनी विश्व की सबसे बड़ी पोर्ट ऑपरेटरों में गिनी जाती है।

भारत में इन बंदरगाहों का संचालन
डीपी वर्ल्ड भारत के मुंबई, मुंद्रा, कोचीन, चेन्नई और विशाखापत्तनम जैसे प्रमुख बंदरगाहों पर छह टर्मिनलों का संचालन करती है। साथ ही यह कोल्ड चेन लॉजिस्टिक्स, कंटेनर फ्रेट स्टेशन और एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट सेवाओं का भी प्रबंधन करती है।


ड्राय पोर्ट के विकास में दिखाई रूचि
डीपी वर्ल्ड ने मध्य प्रदेश में इनलैंड कंटेनर डिपो (आईसीडी), मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क (एमएमएलपी), कृषि-लॉजिस्टिक्स हब और ड्रायपोर्ट के विकास में गहरी रुचि दिखाई है। यह राज्य की लॉजिस्टिक्स और निर्यात नीति के अनुरूप है और सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) के माध्यम से दीर्घकालिक अधोसंरचना विकास को मजबूती देने वाला कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed