{"_id":"68767d129e2865cfea040b9d","slug":"mp-news-cm-dr-yadav-said-dubai-trip-successful-in-the-direction-of-business-partnerships-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सीएम डॉ. यादव बोले- व्यापारिक साझेदारियों की दिशा में दुबई यात्रा सफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सीएम डॉ. यादव बोले- व्यापारिक साझेदारियों की दिशा में दुबई यात्रा सफल
Tue, 15 Jul 2025 11:00 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Tue, 15 Jul 2025 11:00 PM IST
सार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 13 से 15 जुलाई के दौरान दुबई में अपने तीन दिवसीय प्रवास के दौरान मध्यप्रदेश के लिए निवेश और वैश्विक सहयोग के नए द्वार खोलने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की। दौरे के समापन पर मुख्यमंत्री ने इस यात्रा को “विकास यात्रा की एक मजबूत नींव” बताते हुए इसे मध्यप्रदेश के आर्थिक भविष्य के लिए निर्णायक बताया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 से 15 जुलाई के दौरान अपने दुबई प्रवास के दौरान विभिन्न व्यापारिक बैठकों और निवेश संवाद कार्यक्रमों में शामिल हुए। दौरे के समापन पर मुख्यमंत्री ने दुबई से एक विशेष संदेश जारी कर इस यात्रा को “विकास यात्रा की एक मजबूत नींव” बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरे दुबई प्रवास के दौरान अनेक व्यापारिक बैठकों का आयोजन हुआ। उन्होंने कहा कि मैं यहां के निवेशकों, भारतीय समुदाय के नागरिकों, सरकार के अधिकारियों और भारत के महावाणिज्य दूत का हृदय से धन्यवाद करता हूं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुबई की सामर्थ्य को पहचाना है और 2015 से ही उन्होंने इस शहर को वैश्विक व्यापार का प्रवेश द्वार बनाने की दिशा में कार्य किया।
ये भी पढ़ें- CM Dubai Visit: सीएम डॉ. यादव आज भारत मार्ट का करेंगे दौरा, एमएसएमई को बढ़ावा देने को लेकर भी होगी चर्चा
मुख्यमंत्री ने कहा कि “प्रधानमंत्री मोदी ने दुबई के माध्यम से विश्व में व्यापार के एक नए द्वार को खोलने का कार्य किया है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि मध्य प्रदेश सरकार की ओर से इस ‘विकास यात्रा’ को इस भावना के साथ डिज़ाइन किया गया है कि यह राज्य के आर्थिक विकास और वैश्विक साझेदारियों के लिए एक मजबूत आधार बने। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के इस दौरे के दौरान दुबई स्थित डीपी वर्ल्ड, जाएफजा (जेबेल अली फ्री ज़ोन), भारतीय उद्यमियों और निवेशकों के साथ कई रणनीतिक बैठकों का आयोजन हुआ, जिसमें भारत मार्ट जैसे महत्वाकांक्षी वैश्विक व्यापार केंद्र को लेकर सहमति भी बनी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- MP News: संघ प्रमुख के 75 वर्ष वाले बयान पर कुसमारिया का सवाल- क्या बाप-महतारी को कचरे में डाल दोगे?