फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Mohan government will go to Ayodhya on March 4, will explore the possibility of building Vikramaditya

MP News: चार मार्च को मोहन सरकार जाएगी अयोध्या, वहां विक्रमादित्य घाट और धर्मशाला बनाने की संभावना टटोलेंगी

Sat, 02 Mar 2024 05:20 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 02 Mar 2024 05:20 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार दर्शन करने के साथ ही कोशिश करेगी कि मध्य प्रदेश की जनता के लिए भवन बनाकर धर्मशाला बनाने का प्रयास करेगी। यदि नदी के किनारे भूमि उपलब्ध हुई तो सरयू के किनारे विक्रमादित्य घाट बनाने का काम भी हमारी सरकार करेगी। 
 

विज्ञापन
MP News: Mohan government will go to Ayodhya on March 4, will explore the possibility of building Vikramaditya
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन कैबिनेट चार मार्च को श्रीरामलला के दर्शन के लिए अयोध्या जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विशेष विमान से सभी मंत्रियों के साथ रामलला के दर्शन करने जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार वहा विक्रमादित्य घाट और प्रदेश की जनता के लिए धर्मशाला बनाने की संभावना भी टटोलेंगी। 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उस दिन अपील की थी कि सब एक साथ अयोध्या ना आए। इसके बाद रामलला के दर्शन शुरू होने के बाद भाजपा पार्टी शासित राज्यों के लिए भगवान के दर्शन के लिए अलग-अलग तारीख निर्धारित की गई। इसके अनुसार चार मार्च को मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन कैबिनेट भगवान श्रीराम के दर्शन करने जा रही है।  
विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को कहा कि पूरी कैबिनेट के साथ मैं स्वयं चार मार्च को अयोध्या जाने वाला हूं। उन्होंने कहा कि रामलला के दर्शन करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जो संकल्प लिया है कि जनता की सरकार जनता के लिए राम राज्य के सपने को साकार करने के लिए आगे बढ़ेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान राम से मध्य प्रदेश का विशेष संबंध है। सम्राट विक्रमादित्य ने दो हजार साल पहले वहां भव्य मंदिर बनाया था और अयोध्या के 43 मंदिरों का भी निर्माण उनके समय हुआ था। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार दर्शन करने के साथ ही कोशिश करेगी कि मध्य प्रदेश की जनता के लिए भवन बनाकर धर्मशाला बनाने का प्रयास करेगी। यदि नदी के किनारे भूमि उपलब्ध हुई तो सरयू के किनारे विक्रमादित्य घाट बनाने का काम भी हमारी सरकार करेगी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed