फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Minister Vishwas Sarang said - Jitu and Umang are pretending to be united to hide the factionalism of

MP News: मंत्री विश्वास सारंग बोले- कांग्रेस की आपसी गुटबाजी को छिपाने जीतू और उमंग एकजुटता की कर रहे नौटंकी

Mon, 02 Dec 2024 08:21 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 02 Dec 2024 08:21 PM IST
सार

विश्वास सारंग ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं ने अनावश्यक रूप से असत्य तथ्यों को जनता के सामने प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की जनता अब इन झूठे आरोपों से भ्रमित नहीं होने वाली है।

विज्ञापन
MP News: Minister Vishwas Sarang said - Jitu and Umang are pretending to be united to hide the factionalism of
मंत्री विश्वास सारंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस नेताओं द्वारा लगाए गए आरोपों को झूठा और निराधार करार दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और उमंग सिंघार की पत्रकार वार्ता का उद्देश्य कांग्रेस पार्टी की आपसी गुटबाजी को छिपाना और भाजपा सरकार को बदनाम करना था। सारंग ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं ने अनावश्यक रूप से असत्य तथ्यों को जनता के सामने प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की जनता अब इन झूठे आरोपों से भ्रमित नहीं होने वाली है। मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि भाजपा सरकार ने संकल्प पत्र में किए गए 456 बिंदुओं में से 50 घोषणाओं को एक साल के भीतर पूरा किया है, जबकि 310 पर कार्य प्रारंभ हो चुका है।
विज्ञापन


सारंग ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में विकास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस शासित राज्यों कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना का उदाहरण देते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य से बाहर निकालकर एक विकासशील राज्य बनाया है। भाजपा सरकार किसानों, महिलाओं, युवाओं और गरीबों के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू कर रही है।
विज्ञापन


मंत्री ने कांग्रेस के आरोपों को पूरी तरह से निराधार बताते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा, और मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई में भाजपा सरकार ने उल्लेखनीय काम किया है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में अपराधों में 7.91 प्रतिशत की कमी आई है और 6000 से अधिक मादक पदार्थ अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।  कांग्रेस नेताओं द्वारा कर्ज और तबादला उद्योग पर लगाए गए आरोपों का खंडन करते हुए सारंग ने कहा कि भाजपा सरकार ने जितना भी कर्ज लिया है, वह राज्य के विकास में लगाया गया है और वर्तमान में सरकारी कर्मचारियों के तबादलों पर पूरी तरह से रोक है। सारंग ने कहा कि कमलनाथ सरकार में तबादला उद्योग चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed