{"_id":"6a4512417342cf55730a200d","slug":"mp-news-minister-vishvas-sarang-takes-action-over-waterlogging-reprimands-officials-and-the-contractor-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: जलभराव पर एक्शन में मंत्री विश्वास सारंग, अधिकारियों और ठेकेदार को लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: जलभराव पर एक्शन में मंत्री विश्वास सारंग, अधिकारियों और ठेकेदार को लगाई फटकार
Wed, 01 Jul 2026 06:42 PM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Wed, 01 Jul 2026 06:42 PM IST
सार
तेज बारिश के बाद भोपाल के छोला क्षेत्र में जलभराव की स्थिति पर मंत्री विश्वास सारंग ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों और ठेकेदार को फटकार लगाते हुए नाले का निर्माण और जल निकासी व्यवस्था जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
मंत्री विश्वास सारंग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी में हुई तेज बारिश के बाद छोला क्षेत्र में जलभराव की स्थिति बनने पर प्रदेश के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग बुधवार को मौके पर पहुंचे और प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया। उन्होंने वार्ड-76 की उड़िया बस्ती और सुंदर नगर का दौरा कर रहवासियों से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं। साथ ही अधिकारियों को तत्काल राहत और स्थायी समाधान के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मंत्री सारंग ने निर्माणाधीन नाले का काम समय पर पूरा नहीं होने और जल निकासी व्यवस्था में लापरवाही पर नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित ठेकेदार और नगर निगम अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि नाले का निर्माण और जल निकासी के लिए जरूरी कार्य जल्द से जल्द पूरे किए जाएं, ताकि भविष्य में बारिश के दौरान किसी भी घर में पानी न पहुंचे।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि "किसी भी नागरिक के घर में बारिश का पानी भरना स्वीकार्य नहीं है। यदि निर्माण कार्य या सफाई व्यवस्था में लापरवाही मिली तो जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें- MP News: ईडी का बड़ा एक्शन, भोपाल के फेथ क्रिकेट क्लब समेत 22.46 करोड़ की संपत्ति अटैच
विज्ञापन
सफाई अभियान चलाने के निर्देश
मंत्री सारंग ने जलभराव प्रभावित क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने गंदगी और मलबा देखकर नाराजगी जताई और नगर निगम अधिकारियों को विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रभावित इलाकों से जल्द मलबा हटाकर लोगों को राहत पहुंचाई जाए।
ये भी पढ़ें- MP: नौ साल बाद दो लाख कर्मचारियों की पदोन्नति का रास्ता साफ, कानूनी राय के बाद मोहन सरकार ने शुरू की तैयारी
जलभराव वाले क्षेत्रों का होगा सर्वे
मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां-जहां जलभराव हुआ है, वहां तत्काल सर्वे कर आवश्यक सुधार कार्य प्राथमिकता के आधार पर किए जाएं। उन्होंने कहा कि नरेला विधानसभा के नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है और प्रशासन को पूरी संवेदनशीलता के साथ काम करना होगा।
ये भी पढ़ें- Bhopal News: व्यापमं चौराहे पर कार-ट्रॉले की भीषण टक्कर, कार के चारो पहिया हुए ऊपर; तीन युवक बाल-बाल बचे