फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Minister Smriti Irani Congressmen showed posters of cylinders against inflation, police caught

MP News: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को कांग्रेसियों ने दिखाए गैस सिलिंडर के पोस्टर, पुलिस ने हिरासत में लिया

Sun, 09 Jul 2023 03:05 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 09 Jul 2023 03:05 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का भोपाल दौरे पर कांग्रेस ने विरोध किया। कांग्रेसियों ने महंगाई को लेकर स्मृति ईरानी को गैस सिलेंडर के पोस्टर दिखाएं। 

विज्ञापन
MP News: Minister Smriti Irani Congressmen showed posters of cylinders against inflation, police caught
महिला कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी को भोपाल में कांग्रेसियों ने महंगाई के विरोध में गैस सिलिंडर के पोस्टर दिखाए। रवींद्र भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आईं ईरानी को कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने पोस्टर दिखाए। हालांकि, पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। 

विज्ञापन

उधर, लिंक रोड नंबर-1 पर भी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का महिला कांग्रेस ने काली पट्टी बांधकर विरोध किया। यहां, पुलिस ने केंद्रीय मंत्री का रूट डायवर्ट कर दिया था। 
विज्ञापन


संतोष कंसाना ने किया नेतृत्व
महिला कांग्रेस की भोपाल जिला अध्यक्ष संतोष कंसाना के नेतृत्व में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के बढ़े दामों की तख्तियां लेकर विरोध करती रहीं। संतोष कंसाना ने कहा कि कांग्रेस सरकार में रसोई गैस के दाम 450 रुपये थे तो स्मृति ईरानी विरोध करती थी, आज गैस सिलिंडर के दाम 1100 रुपये से ऊपर हो गए हैं, लेकिन उनका मुंह नहीं खुल रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम से की सौजन्य भेंट
बता दें, इससे पहले केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर सौजन्य भेंट की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed