फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Minister Sarang's scathing attack on Maulana Madani's statement, said - the politics of appeasement a

MP News: मौलाना मदनी के बयान पर मंत्री सारंग का तीखा हमला,बोले- तुष्टिकरण और देशद्रोह की राजनीति बर्दाश्त नहीं

Sun, 23 Nov 2025 05:16 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 23 Nov 2025 05:16 PM IST
सार

जमीयत उलेमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी के विवादित बयान पर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। मंत्री विश्वास सारंग ने उन्हें देश की व्यवस्था पर सवाल उठाने और तुष्टिकरण की राजनीति करने के लिए कठघरे में खड़ा किया है।
 

विज्ञापन
MP News: Minister Sarang's scathing attack on Maulana Madani's statement, said - the politics of appeasement a
मंत्री विश्वास सारंग - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता विश्वास सारंग ने हाल ही में जमीयत उलेमा‑ए‑हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी द्वारा दिए गए विवादित बयान पर तीखा प्रहार किया है। सारंग ने मदनी पर “देश की व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह लगाने”, “मुस्लिम-परस्ती और तुष्टिकरण की राजनीति में लिप्त” होने तथा “आतंकवाद और देशद्रोह से सीधे जुड़े व्यक्ति का उदाहरण देने” का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: ग्रीनको कंपनी मुख्यालय का भ्रमण कर सीएम बोले-ग्रीन एनर्जी है राष्ट्र के विकास का सबसे मजबूत स्तंभ
विज्ञापन


मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि मदनी जैसे देशद्रोही देश की व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह नहीं लगा सकते। उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण और मुस्लिम परस्ती की राजनीति करना आजादी के बाद कांग्रेस और विपक्ष के नेताओं ने आगे बढ़ाया था। इतने संवेदनशील मुद्दे पर भी राजनीति करना और जो व्यक्ति सीधे आतंकवाद जुड़ा हुआ है उसका उदाहरण देना , मदनी देश के इतिहास को भूल रहे हैं। देश के इतिहास में वो मुस्लिम चेहरे भी हैं, जिनको देश में आगे बढ़ाया गया है।  अब्दुल कलाम देश के राष्ट्रपति बने, उनकी जाति और धर्म को देखकर भेद नहीं किया गया। मदनी जैसे नेता अपने राजनीतिक रसूख के लिये तुष्टिकरण की राजनीति करना यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मदनी के बयान के बाद उनकी भी जांच होनी चाहिए, वो भी आतंकवाद और देशद्रोह से जुड़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने तीन दिवसीय कार्यशाला कल से, दो हजार से जनप्रतिनिधि व अधिकारी होंगे शामिल
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed