फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM visits Greenko company headquarters, says green energy is the strongest pillar of nation's develop

MP News: ग्रीनको कंपनी मुख्यालय का भ्रमण कर सीएम बोले-ग्रीन एनर्जी है राष्ट्र के विकास का सबसे मजबूत स्तंभ

Sun, 23 Nov 2025 09:58 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 23 Nov 2025 09:58 AM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हैदराबाद में ग्रीनको कंपनी मुख्यालय का दौरा कर हरित ऊर्जा परियोजनाओं और अत्याधुनिक तकनीकों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि ग्रीन एनर्जी राष्ट्र और मध्यप्रदेश के विकास का मजबूत आधार है तथा राज्य में हरित ऊर्जा निवेश की असीम संभावनाएं मौजूद हैं।

विज्ञापन
MP News: CM visits Greenko company headquarters, says green energy is the strongest pillar of nation's develop
सीएम डॉ. मोहन यादव कंपनी की जानकारी लेते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को हरित ऊर्जा क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही ग्रीनको कंपनी के हैदराबाद स्थित मुख्यालय का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने कंपनी की अत्याधुनिक तकनीकों, ऊर्जा संरक्षण प्रणालियों और नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन से जुड़े विभिन्न प्रोजेक्ट्स का बारीकी से अवलोकन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ग्रीन एनर्जी आज राष्ट्र के विकास का सबसे मजबूत स्तंभ बनती जा रही है। ग्रीन एनर्जी प्रोडक्शन और इसके एक्सप्लोरेशन की दिशा में ग्रीनको समूह का योगदान अनुकरणीय और सराहनीय है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: उमा भारती बोली -भारत मूलतः हिंदू राष्ट्र, इसे स्वीकार करना होगा; धीरेंद्र शास्त्री की सराहना की
विज्ञापन


हरित ऊर्जा में एमपी अग्रणी राज्य बनने की ओर अग्रसर 
मुख्यमंत्री ने कम्पनी के अधिकारियों के साथ हुई सौजन्य बैठक में कहा कि भारत आज हरित ऊर्जा उत्पादन में वैश्विक स्तर पर अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। मध्यप्रदेश इस मामले में अग्रणी राज्य बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में हरित ऊर्जा उत्पादन में निवेश की असीम संभावनाएं उपलब्ध हैं। इस दिशा में हमारी सरकार भी बड़े से बड़े कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि ग्रीन एनर्जी सेक्टर के विकास और विस्तार के लिए मध्यप्रदेश में निवेश के लिए आने वाले हर समूह और हर कंपनी का हम दिल से स्वागत करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: 36600 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 27800 रोजगार सृजित होंगे; CM बोले-निवेशकों के साथ नई डोर जोड़ने आए हैं

सीएम को दी कंपनी की जानकारी 
मुख्यमंत्री को कंपनी के ग्रुप सीईओ एवं प्रबंध निदेशकअनिल चैनमला शेट्टी ने कम्पनी द्वारा पूरे देश में संचालित हरित ऊर्जा परियोजनाओं और भविष्य की योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उनकी कम्पनी मध्यप्रदेश में भी अपने बिजनेस का विस्तार और निवेश बढ़ाने की दिशा में गंभीरता से काम कर रही है। उल्लेखनीय है कि ग्रीनको समूह ने मध्यप्रदेश में बड़े पैमाने पर हरित ऊर्जा परियोजनाएं स्थापित करने की संभावना व्यक्त की हैं। इनमें 100 GWh ऊर्जा भंडारण क्षमता, ग्रीन हाइड्रोजन क्लस्टर, बायो-रिफाइनरी प्लांट्स, 2G इथेनॉल, मेथेनॉल और सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल (SAF) उत्पादन जैसे उन्नत प्रोजेक्ट भी शामिल हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed