फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Minister in-charge hoist flags in mp districts on August 15 announcement by CM Mohan Yadav

MP News: 15 अगस्त को प्रदेश के जिलों में प्रभारी मंत्री ही करेंगे झंडावंदन, मुख्यमंत्री मोहन यादव का बड़ा एलान

Tue, 06 Aug 2024 03:08 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भाेपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भाेपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 06 Aug 2024 03:08 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में कुल 55 जिले हैं और मुख्यमंत्री सहित 32 मंत्री हैं। जिन्हें जिलों का प्रभार दिया जाएगा। ऐसे में माना जा रहा है कि वरिष्ठ मंत्रियों को दो से तीन जिलों का प्रभार दिया जा सकता है। 

विज्ञापन
MP News: Minister in-charge hoist flags in mp districts on August 15 announcement by CM Mohan Yadav
मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंगलवार को बड़ा एलान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 अगस्त को प्रभारी मंत्री ही झंडा वंदन करेंगे। ऐसे में सात महीने बाद जिलों को प्रभारी मंत्री मिलेंगे। 

विज्ञापन


मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने भाजपा मुख्यालय में हुई जिला अध्यक्ष और प्रभारियों की बैठक में बड़ा एलान किया। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को सभी जिलों में प्रभारी मंत्री झंडावंदन करेंगे। यह निर्णय लंबे समय से प्रतीक्षित था, क्योंकि प्रभारी मंत्रियों की नियुक्ति में हो रही देरी से जिलों में विकास कार्यों की रफ्तार रुकी हुई थी। 
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव और मंत्रिमंडल विस्तार को 7 महीने  बीतने के चुके हैं, लेकिन अब जिलों के प्रभारी मंत्री नियुक्त नहीं किए गए थे, जिससे कई कार्य अटके हुए थे। मुख्यमंत्री यादव के एलान के बाद मान जा रहा है कि जिलों के प्रभारी की सूची जल्द जारी हो सकती है। इससे प्रभारी मंत्रियों की नियुक्ति से जिलों में रुके हुए कार्यों को गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि मध्य प्रदेश में कुल 55 जिले हैं और मुख्यमंत्री सहित 32 मंत्री हैं। जिन्हें जिलों का प्रभार दिया जाएगा। ऐसे में माना जा रहा है कि वरिष्ठ मंत्रियों को दो से तीन जिलों का प्रभार दिया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed