{"_id":"67a24127246de7fc8505dd32","slug":"mp-news-millionaire-former-constables-saurabh-chetan-and-sharad-sent-to-jail-till-17-ed-will-interrogate-th-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: करोड़पति पूर्व कांस्टेबल सौरभ, चेतन व शरद का 17 तक भेजा जेल, ईडी जेल में ही करेगी पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: करोड़पति पूर्व कांस्टेबल सौरभ, चेतन व शरद का 17 तक भेजा जेल, ईडी जेल में ही करेगी पूछताछ
Tue, 04 Feb 2025 10:02 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Tue, 04 Feb 2025 10:02 PM IST
सार
परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा और उसके सहयोगी चेतन सिंह गौर और शरद जायसवाल को मंगलवार दोपहर लोकायुक्त अदालत में पेश किया गया, जहां सुनवाई के बाद उन्हें 17 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
सौरभ शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा, उसके सहयोगी चेतन सिंह गौर और शरद जायसवाल को मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे लोकायुक्त अदालत में पेश किया गया। करीब एक घंटे चली सुनवाई के बाद जज आरपी मिश्रा ने तीनों आरोपियों को 17 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इधर, प्रवर्तन निदेशालय ने सौरभ शर्मा की रिमांड नहीं मांगी, बल्कि ईडी ने जेल में ही सौरभ से पूछताछ की अनुमति मांगी है।
मिली जानकारी के अनुसार रिमांड अवधि खत्म होने के बाद लोकायुक्त पुलिस ने सौरभ शर्मा, चेतन गौर और शरद जायसवाल को लेकर मेडिकल चेकअप के लिए हमीदिया अस्पताल पहुंची। मेडिकल के बाद पीछे के रास्ते से अदालत में दाखिल कराया। सुबह करीब पौने बारह बजे तीनों आरोपियों को कोर्ट रूम में पेश किया गया। तीनों एक साथ कठघरे में बैठ गए। लोकायुक्त ने आरोपियों की रिमांड अवधि बढ़ाने की मांग नहीं की। लोकायुक्त पुलिस ने तीनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजे जाने की मांग की। तीनों में से किसी के भी वकील ने कोई जमानत के लिए आवेदन नहीं दिया। बता दें लोकायुक्त पुलिस ने सौरभ शर्मा को 29 जनवरी को कोर्ट के बाहर से गिरफ्तार किया था। उसी दिन चेतन सिंह गौर और शरद जायसवाल की गिरफ्तारी की गई।
मीडिया ट्रायल का लगाया आरोप
चेतन सिंह के एडवोकेट हरीष मेहता ने लोकायुक्त की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि उनके मुवक्किल का लगातार मीडिया ट्रायल कराया जा रहा है। लोकायुक्त की पूछताछ की तमाम बातें लगातार बाहर आ रही हैं। जबकि लोकायुक्त चेतन से पहले ही दो बार कार्यालय बुलाकर घंटों पूछताछ कर चुकी है। रिमांड पर छह दिन और पूछताछ की गई है। इससे उनके मुवक्किल को मानसिक प्रताड़ना होने लगी है। लोकायुक्त पुलिस पूछताछ में सौरभ शर्मा और उसके करीबियों से कुछ उगलवा नहीं पाई है।