फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Meeting to help disgruntled leaders in BJP, former MLA said - I miss the workers in elections

MP News: भाजपा में असंतुष्ट नेताओं को साधने बैठक, पूर्व विधायक बोले- चुनाव में कार्यकर्ताओं की याद आती है

Sat, 22 Apr 2023 09:43 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 22 Apr 2023 09:43 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि चुनाव को लेकर बात हुई । इसमें वरिष्ठ नेताओं से चर्चा कर रहे है। इसमें जो भी सुझाव आएंगे, उनको प्रदेश की टीम के सामने रखा जाएगा।

विज्ञापन
MP News: Meeting to help disgruntled leaders in BJP, former MLA said - I miss the workers in elections
नरेंद्र सिंह तोमर ने भोपाल के नेताओं के साथ की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश  विधानसभा चुनाव नंवबर-दिसंबर में होने है। इसकी तैयारी दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दलों ने अभी से शुरू कर दी है। शनिवार को केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भोपाल में पार्टी के दिग्गज नेताओं और पदाधिकारियों के साथ पार्टी मुख्यालय में समन्वय बैठक की। केंद्रीय मंत्री ने वन टू वन नेताओं से बातचीत भी की। इस बैठक में ही भाजपा नेताओं की नाराजगी खुलकर सामने आ गई। बैठक के बाद पूर्व विधायक रमेश शर्मा बोले कि चुनाव आते ही पार्टी को कार्यकर्ताओं की याद आती हैं। 
विज्ञापन


बैठक में पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, वर्तमान विधायक और संगठन में बड़े पदों पर रहे पदाधिकारी मौजूद थे। सूत्रों के अनुसार कुछ पदाधिकारियों ने वन टू वन बातचीत में संगठन और क्षेत्र के विधायकों के द्वारा उनकी उपेक्षा करने, कार्यक्रमों में सम्मान नहीं मिलने की शिकायत की है। केंद्रीय मंत्री ने बैठक में वरिष्ठ नेताओं को आपसी मतभेद भूलकर चुनावी तैयारी में जुटने को कहा है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की उपलब्धियों के साथ जनता के बीच जाने को कहा। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि चुनाव को लेकर बात हुई । इसमें वरिष्ठ नेताओं से चर्चा कर रहे है। इसमें जो भी सुझाव आएंगे, उनको प्रदेश की टीम के सामने रखा जाएगा। जिसके आधार पर चुनाव का रोडमैप तैयार किया जाएगा। तोमर ने कहा कि चुनाव के समय संवाद जरूरी है। भाजपा में कार्यकर्ता व्यक्ति नहीं पार्टी से जुड़ा होता है। अब बैठकों का दौर चलता रहेगा। आगामी चुनाव के अच्छे परिणाम आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, बैठक के बाद पूर्व विधायक रमेश शर्मा गुट्टू भैया ने कहा कि चुनाव आते ही पार्टी को कार्यकर्ताओं की याद आती है। उन्होंने कहा कि बिना मतलब के बेटा भी बाप को नहीं पूछता है। शर्मा की नाराजगी से साफ है कि संगठन में कई वरिष्ठ नेता नाराज चल रहे है। पार्टी अब नाराज नेताओं को साथ लेकर चलने के लिए संवाद कर रही हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed