फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Mangala Express bomb reported panic, Misrod station after investigation continued

MP News: मंगला एक्सप्रेस में बम की सूचना से हड़कंप, जांच के लिए मिसरोद स्टेशन पर पौने दो घंटे खड़े रही ट्रेन

Mon, 10 Jul 2023 07:41 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 10 Jul 2023 07:41 PM IST
सार

हजरत निजामुद्दीन से चलकर एर्नाकुलम जाने वाली गाड़ी संख्या 12618 मंगला एक्सप्रेस में सोमवार को बम होने की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम भोपाल को मिली थी। इससे हड़कंप मच गया। मिसरोद स्टेशन पर ट्रेन को रोका गया और जांच की गई। सबकुछ ठीक होने पर ट्रेन रवाना कर दी गई। 

विज्ञापन
MP News: Mangala Express bomb reported panic, Misrod station after investigation continued
मंगला एक्सप्रेस में बस की सूचना के बाद डॉग स्क्वाड जांच करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हजरत निजामुद्दीन-एर्नाकुलम मंगलला एक्सप्रेस (12618) में सोमवार को बम की सूचना से हड़कंप मच गया। रेलवे और जिला प्रशासन ने ट्रेन को मिसरोद रेलवे स्टेशन पर रोका। जहां डॉग स्क्वॉड और बम विरोधी दल ने पूरी ट्रेन की जांच की। बम की सूचना झूठी निकलने पर ट्रेन को आगे बढ़ाया गया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हजरत निजामुद्दीन से चलकर एर्नाकुलम जाने वाली गाड़ी संख्या 12618 मंगला एक्सप्रेस में सोमवार को एक व्यक्ति ने बम होने की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम भोपाल को दी। बाद में पुलिस ने उस नंबर पर फोन किया तो नंबर बंद मिला। पुलिस ने सूचना को तुरंत जीआरएपी कंट्रोल के माध्यम से आरपीएफ कंट्रोल को भेज कर रेल सुरक्षा कर्मियों को सतर्क किया। ट्रेन भोपाल स्टेशन से रवाना होकर रानी कमलापति स्टेशन से पास हो रही थी, जिसे मिसरोद स्टेशन पर शाम 5 बजकर 7 मिनट पर रोका गया।
विज्ञापन


करीब पौने दो घंटे खड़ी रही ट्रेन
स्थानीय प्रशासन, पुलिस, आरपीएफ, वाणिज्य एवं जीआरपी के अधिकारी, जवान, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड तुरंत मौके पर पहुंचे। पूरी गाड़ी की बारीकी से जांच की गई। जांच करने पर कहीं भी कोई संदिग्ध, विस्फोटक सामग्री ट्रेन में नहीं मिली। इसके उपरांत ट्रेन को यात्रियों सहित शाम 6.48 बजे गन्तव्य की ओर रवाना किया गया। इस दौरान भोपाल मंडल रेल प्रशासन द्वारा स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए एनाउंसमेंट की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed