{"_id":"699daf88bc2d396d5a0feeb8","slug":"mp-news-mallikarjun-kharge-targeted-shivraj-singh-saying-why-is-your-tongue-silent-now-after-going-to-delhi-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: मल्लिकार्जुन खरगे ने शिवराज सिंह पर साधा निशाना, बोले- अब दिल्ली जाने के बाद आपकी जुबान क्यों बंद है?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: मल्लिकार्जुन खरगे ने शिवराज सिंह पर साधा निशाना, बोले- अब दिल्ली जाने के बाद आपकी जुबान क्यों बंद है?
Tue, 24 Feb 2026 07:35 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Tue, 24 Feb 2026 07:35 PM IST
सार
भोपाल में आयोजित किसान महाचौपाल में मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते को किसान विरोधी बताते हुए केंद्र सरकार और शिवराज सिंह चौहान पर तीखा हमला बोला। खरगे ने कहा कि शिवराज जी, जब आप मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री थे तब किसानों की बड़ी-बड़ी बातें करते थे, खुद को किसान पुत्र बताते थे। आज जब आप दिल्ली में बैठे हैं तो भारत-अमेरिका के इस व्यापार समझौते पर आपकी जुबान क्यों बंद है?
विज्ञापन
मल्लिकाजुर्न खरगे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मंगलवार को कांग्रेस ने किसान महाचौपाल आयोजित कर केंद्र सरकार के खिलाफ बड़ा राजनीतिक संदेश दिया। कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने किया। महाचौपाल का मुख्य मुद्दा भारत-अमेरिका के बीच हुए अंतरिम व्यापार समझौते को बताया गया, जिसे कांग्रेस ने किसान विरोधी करार दिया। खरगे ने पूर्व सीएम केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए कहा कि शिवराज जी, जब आप मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री थे तब किसानों की बड़ी-बड़ी बातें करते थे, खुद को किसान पुत्र बताते थे। आज जब आप दिल्ली में बैठे हैं तो भारत-अमेरिका के इस व्यापार समझौते पर आपकी जुबान क्यों बंद है? क्या अब किसानों की चिंता नहीं रही? पहले आप हर मंच से किसानों के हक की बात करते थे, अब इस समझौते पर चुप्पी क्यों साध रखी है? खड़गे ने आगे आरोप लगाया कि यह व्यापार समझौता किसानों के हितों के खिलाफ है और ऐसे मुद्दे पर शिवराज सिंह चौहान को खुलकर अपनी राय रखनी चाहिए।
खड़गे का तीखा प्रहार
अपने संबोधन में मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार पर विदेशी दबाव में निर्णय लेने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह व्यापार समझौता देश के किसानों की आजीविका पर चोट करेगा। खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि सरकार विपक्ष से सीधा संवाद करने से बच रही है।
जवाहर चौक पर जुटी भीड़
भोपाल के जवाहर चौक पर आयोजित सभा में कांग्रेस का दावा है कि करीब 50 हजार किसान, युवा और कार्यकर्ता शामिल हुए। मंच से लगातार किसान हित, न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी और खेती पर बढ़ते दबाव जैसे मुद्दे उठाए गए। सभा स्थल पर प्रदेशभर से आए किसानों की मौजूदगी ने इसे बड़ा राजनीतिक कार्यक्रम बना दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें-खरगे ने PM की कार्यशैली पर उठाए सवाल, भाजपा बोली- अपने ही कार्यकर्ताओं से सुनने की करनी पड़ रही अपील
कांग्रेस का आरोप
कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि इस समझौते से विदेशी कृषि उत्पादों का आयात बढ़ेगा, जिससे भारतीय किसानों को फसल की उचित कीमत मिलने में दिक्कत हो सकती है। पार्टी ने इसे आत्मनिर्भर भारत की भावना के विपरीत बताया और कहा कि किसान हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।