फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Major action by CM - Drug Controller removed, three officers including Deputy Director suspended

MP News: कफ सिरप कांड में CM का एक्शन; मप्र के ड्रग कंट्रोलर हटाए गए, डिप्टी डायरेक्टर समेत तीन अफसर निलंबित

Mon, 06 Oct 2025 05:53 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 06 Oct 2025 05:53 PM IST
सार

छिंदवाड़ा में जहरीले कफ सिरप से बच्चों की मौत के मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सख्त कार्रवाई की है। उन्होंने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को निलंबित किया और ड्रग कंट्रोलर का तबादला कर दिया।  

विज्ञापन
MP News: Major action by CM - Drug Controller removed, three officers including Deputy Director suspended
सीएम ने छिंदवाड़ा में प्रभावित परिजनों से की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में हड़कंप मचा देने वाले कफ सिरप कांड में मप्र सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। कई अफसरों पर गाज गिरी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि छिंदवाड़ा प्रकरण में सभी दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। राज्य सरकार सजग और संवेदनशील है, मानव जीवन की सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस क्रम में औषधि निरीक्षक छिंदवाड़ा गौरव शर्मा, औषधि निरीक्षक जबलपुर शरद कुमार जैन और राज्य के उप संचालक खाद्य एवं औषधि प्रशासन शोभित कोस्टा को निलंबित और आईएएस अधिकारी ड्रग कंट्रोलर दिनेश मौर्य को अन्यत्र स्थानांतरित किया गया है। मुख्यमंत्री ने छिंदवाड़ा प्रकरण के संबंध में सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर उच्च स्तरीय बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सिरप पीने के बाद ढंग से पानी भी नहीं पी पाया मेरा बच्चा... पिता ने छलकते आंसुओं से बयां किया दर्द
विज्ञापन


अभियान चलाकर घर-घर से रिकवर करें प्रतिबंधित दवा
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोल्ड्रिफ सिरप के बेचने पर प्रतिबंध लगाने के साथ ही दुकानों में उपलब्ध स्टॉक जब्त किया जाए। छिंदवाड़ा और आसपास के जिलों में जिन परिवारों ने यह दवा ली है, उनके घरों से दवा रिकवर करने के लिए सघन अभियान चलाया जाए। आशा-ऊषा कार्यकर्ताओं के साथ ही सभी शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों का सहयोग लिया जाए। कोल्ड्रिफ सिरप दवा के अलावा पिछले दिनों क्षेत्र में बिकने वाली अन्य दवाओं की प्रभावशीलता का भी आकलन कराया जाए। दवाओं पर जो चेतावनी और सावधानियां लिखी जानी चाहिए, वह लिखी जा रही है या नहीं इसकी जांच के लिए अभियान आरंभ किया जाए। इन नियमों का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई की जाए। चार वर्ष से कम उम्र के बच्चों को कॉम्बिनेशन ड्रग नहीं देने की व्यवस्था है, जो डॉक्टर इस व्यवस्था का पालन नहीं कर रहे हैं, उन पर भी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को छिन्दवाड़ा जिले की न्यूटन चिखली नगर परिषद और परासिया मैगजीन लाइन पहुंचे थे, जहां उन्होंने कफ सिरप प्रकरण में दिवंगत बच्चों के परिजन से भेंट कर उनका दुःख बांटा। मासूमों के असमय निधन पर मुख्यमंत्री जी ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए सभी को ढांढस बंधाया।  

जागरूकता फैलाने के लिए आवश्यक कदम उठाएं 
मुख्यमंत्री ने कहा कि इंडियन एसोसिएशन ऑफ पीडियाट्रिक्स समेत चिकित्सकों के विभिन्न संगठनों और केमिस्ट एसोसिएशन के सहयोग से आवश्यक सावधानियां अपनाने और जागरूकता फैलाने के लिए कदम उठाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी स्थिति दोबारा न बने इसके लिए सभी आवश्यक सावधानियां बरती जाएं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कोल्ड्रिफ सिरप की निर्माता कंपनी पर कार्रवाई के लिए तमिलनाडु राज्य सरकार को घटनाक्रम से अवगत कराने के निर्देश भी दिए।


ये भी पढ़ें-  दवा कंपनी का सच तलाशने तमिलनाडु जाएगा विशेष जांच दल, 16 बच्चों की मौत; लगातार बढ़ रहा आंकड़ा

आठ मरीजों की जांच के लिए नमूने पुण भेजे गए 
बैठक में बताया गया कि छिंदवाड़ा से गंभीर प्रकरणों की जानकारी मिलते ही राज्य स्तर से चिकित्सकों का दल छिंदवाड़ा भेजा गया। नेशनल सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल और सेंट्रल ड्रग्स स्टेण्डर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन का भी जांच में सहयोग लिया गया। आठ मरीजों की जांच के लिए उनके नमूने पुणे स्थित प्रयोगशाला भेजे गए। साथ ही छिंदवाड़ा से विभिन्न दवाओं के सैम्पल लेकर उनकी जांच कराई गई। छिंदवाड़ा और परासिया के निजी चिकित्सकों, अस्पतालों और केमिस्ट के साथ बैठक कर स्थिति का आकलन किया गया और उन्हें आवश्यक सावधानियां बरतने के संबंध में सलाह दी गई। छिंदवाड़ा जिले में प्रभावित मरीजों को चिन्हित करने के लिए सर्वे आरंभ किया गया। क्षेत्र से प्राप्त हो रहे इस प्रकार के प्रकरणों को आवश्यकता होने पर आगे के इलाज के लिए शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय नागपुर के लिए रैफर किया गया। जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय स्तर पर दवा पर प्रतिबंध लगाया गया तथा अस्पतालों और केमिस्टों के निरीक्षण की प्रक्रिया भी आरंभ की गई।

हिमाचल व तमिलनाडु के ड्रग कंट्रोलर्स को दी सूचना
बैठक में जानकारी दी गई कि ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया और हिमाचल प्रदेश व तमिलनाडु के ड्रग कंट्रोलर्स को भी इस संबंध में सूचना दी गई। तमिलनाडु ड्रग कंट्रोलर से कोल्ड्रिफ सिरप की जांच रिपोर्ट में नमूने अमान्य पाए जाने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सिरप के विक्रय को पूरे प्रदेश में प्रतिबंधित किया गया। साथ ही अधिकांश मरीजों को कोल्ड्रिफ दवा लिखने तथा अपने परिवार के सदस्य के माध्यम से कोल्ड्रिफ दवा की बिक्री कराने वाले डॉक्टर के निलंबन और दवा निर्माता के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की गई।

इसलिए गिरी गाज
बता दें कि भारत सरकार के निर्देशानुसार 4 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में FDC of Chlorpheniramine Maleate IP 2mg + Phenylephrine HCl IP 5mg drop/ml का उपयोग प्रतिबंधित है। छिंदवाड़ा जिले में Coldrif सिरप से बच्चों की मौत के मामले में पाया गया कि औषधि निरीक्षक गौरव शर्मा द्वारा इस आदेश का पालन नहीं किया गया और बिना परीक्षण दवाओं का भंडारण/वितरण किया गया। इस गंभीर लापरवाही पर शर्मा को मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण व अपील) नियम 1966 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय भोपाल रहेगा। इसी तरह कर्तव्यों के निवहन में गंभीर लापरवाही और बिना उचित मानक के दवाओं को भंडारण व वितरण के चलते औषधि निरीक्षक शरद कुमार जैन को निलंबित किया गया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय भोपाल रहेगा और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा। वहीं, औषणि नियंत्रक एवं नियंत्रण प्राधिकारी, खाद्य एवं औषधि प्रशासन के उप औषधि नियंत्रक एवं नियंत्रण प्राधिकारी शोभित कोष्टा ने केंद्र सरकार के निर्देशों का पालन औषधि निरीक्षकों के साथ उचित पर्यवेक्षण कर पालन कराने की जिम्मेदारी थी, जिसका पालन नहीं करने पर उनको लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने निलंबित किया गया है। निलंबन अवधिक में इनका मुख्यालय कार्यालय उप संचालक खाद्य एवं औषधि प्रशासन जिला भोपाल रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed