फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Maharana Pratap Park in Bhopal, Ambedkar Dham in Gwalior, rope-way to be built on Janapav hill in Ind

MP News: भोपाल में महाराणा प्रताप पार्क, ग्वालियर में अंबेडकर धाम, इंदौर में जानापाव पहाड़ी पर रोप-वे बनेगा

Mon, 24 Jul 2023 09:09 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 24 Jul 2023 09:09 PM IST
सार

इंदौर स्थित नेहरू स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने, इंदौर के निकट जानापाव पहाड़ी पर रोप-वे निर्माण, ग्वालियर जिले में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर पर केंद्रित अंबेडकर धाम स्थापित किया जाएगा। 

विज्ञापन
MP News: Maharana Pratap Park in Bhopal, Ambedkar Dham in Gwalior, rope-way to be built on Janapav hill in Ind
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला खनिज प्रतिष्ठान के अंतर्गत उपलब्ध राशि से जनजातीय मजरों-टोलों के विद्युतीकरण के कार्य प्राथमिकता से कराए जाएं। यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जिला खनिज प्रतिष्ठान की राज्य स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि भोपाल में महाराणा प्रताप और उनके सहयोगियों के गौरवशाली इतिहास को दर्शाते हुए पार्क विकसित करने, शहीदों के सम्मान में रेजांगला युद्ध स्मारक के निर्माण और बंजारी में इनडोर और आउटडोर खेल गतिविधियों के लिए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम के उन्नयन व जगदीशपुर भोपाल में ऐतिहासिक व्यक्तित्वों पर मिनी पार्क निर्माण के कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई। सीएम ने बैठक में कहा कि मूलभूत आवश्यकताओं और जनउपयोगी सुविधाओं से जुड़े कार्यों को सर्वोच्च महत्व दिया जाए। बैठक में विभिन्न जिलों के विभिन्न कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई।
विज्ञापन


इंदौर का नेहरू स्टेडियम अंतरराष्ट्रीय बनेगा
सीएम ने इंदौर स्थित नेहरू स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने, इंदौर के निकट जानापाव पहाड़ी पर रोप-वे निर्माण, ग्वालियर जिले में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर पर केंद्रित अंबेडकर धाम स्थापित करने तथा दतिया में मां पीतांबरा कॉरिडोर का निर्माण और वहां जन सुविधाओं का विस्तार शामिल है।
विज्ञापन


नर्मदापुरम को दिया जाएगा स्मार्ट स्वरूप
नर्मदापुरम को धार्मिक,आध्यात्मिक नगरी के रूप में स्मार्ट स्वरूप देने की योजना और उसके क्रियान्वयन, रीवा में कोल गड़ी के जीर्णोद्धार, सीहोर जिले के ग्राम पिपलानी में कोरकू समुदाय के राजा भभूत सिंह जी के नाम पर पार्क विकसित करने पर भी स्वीकृति हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कामों की भी स्वीकृति दी
बैठक में सिंगरौली जिले के बरगवां में शासकीय महाविद्यालय भवन निर्माण और बैढ़न में पी.जी. कॉलेज भवन निर्माण को स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में विभिन्न ग्राम पंचायतों में सामुदायिक भवन, रैन-बसेरा, छात्रावास निर्माण, पहुंच मार्ग, पुलिया, तालाबों के जीर्णोद्धार तथा अन्य जनसुविधाओं से संबंधित कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में खनिज साधन तथा श्रम मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, प्रमुख सचिव राघवेंद्र सिंह, सचिव वित्त अजीत सिंह तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed