फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Madhya Pradesh Ranks Third in National Nutrition Month, Mandsaur First and Neemuch Second

एमपी: राष्ट्रीय पोषण माह में मध्य प्रदेश देश में तीसरे नंबर पर, मंदसौर पहले और नीमच दूसरे स्थान पर

Tue, 13 Oct 2026 06:17 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Tue, 13 Oct 2026 06:17 PM IST
सार

राष्ट्रीय पोषण माह-2026 में मध्यप्रदेश देशभर में तीसरे स्थान पर रहा। प्रदेश में 1.09 करोड़ से अधिक गतिविधियां दर्ज की गईं, जबकि मंदसौर ने देश में पहला और नीमच ने दूसरा स्थान हासिल किया।

विज्ञापन
MP News: Madhya Pradesh Ranks Third in National Nutrition Month, Mandsaur First and Neemuch Second
वल्लभ भवन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय पोषण माह-2026 में मध्य प्रदेश ने देशभर में तीसरा स्थान हासिल किया है। प्रदेश में 12 अक्तूबर तक पोषण जागरूकता से जुड़ी 1 करोड़ 9 लाख 66 हजार 805 गतिविधियां दर्ज की गईं। खास बात यह है कि मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले ने देश में पहला और नीमच ने दूसरा स्थान हासिल किया है। दोनों जिले महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया के प्रभार वाले हैं। प्रदेश के सभी 55 जिलों ने इस अभियान में भागीदारी की। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  प्रदेश में अघोषित बिजली कटौती: मंत्री बोले- रबी में किसानों को मिलेगी पर्याप्त बिजली, सड़क पर उतरे लोग
विज्ञापन


बिहार पहले, महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर
राष्ट्रीय स्तर पर 12 अक्तूबर 2026 को दोपहर 12 बजे तक 11 करोड़ 91 लाख से अधिक गतिविधियों की प्रविष्टियां दर्ज की गईं। इनमें बिहार 1 करोड़ 49 लाख 93 हजार 265 गतिविधियों के साथ पहले स्थान पर रहा। महाराष्ट्र 1 करोड़ 38 लाख 66 हजार 923 प्रविष्टियों के साथ दूसरे और मध्यप्रदेश तीसरे स्थान पर रहा। उत्तर प्रदेश में 1 करोड़ 2 लाख 90 हजार 37, राजस्थान में 91 लाख 78 हजार 866, गुजरात में 84 लाख 23 हजार 561 और छत्तीसगढ़ में 71 लाख 93 हजार 724 गतिविधियां दर्ज की गईं। देश के 788 जिलों में से 785 जिलों ने अभियान में भाग लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  किसान संघ की चेतावनी: मांगें नहीं मानीं तो प्रदेशभर में होगा उग्र आंदोलन,दशहरे तक का सरकार को दिया अल्टीमेटम

आंगनवाड़ी केंद्रों पर पोषण जागरूकता पर जोर
इस साल राष्ट्रीय पोषण माह की थीम ‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ रखी गई है। अभियान का उद्देश्य आंगनवाड़ी केंद्रों के जरिए बच्चों के पोषण, देखभाल और शुरुआती विकास को बढ़ावा देना है। इसके साथ ही लोगों को पोषण संबंधी गतिविधियों से जोड़ने और उनकी भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। 

ये भी पढ़ें-  मध्यप्रदेश: कूनो में अब तक 28 चीतों की मौत, इस साल 7 ने गंवाई जान, आशा के 8 माह के शावक ने दम तोड़ा

पांच विषयों पर चल रहा अभियान
पोषण माह के दौरान संतुलित आहार और पर्याप्त प्रोटीन, आंगनवाड़ी में ताजा व विविध भोजन, सामुदायिक भागीदारी, बच्चों के शुरुआती विकास और सीखने की गतिविधियों तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के जरिए मातृ स्वास्थ्य पर ध्यान दिया जा रहा है। इन गतिविधियों के माध्यम से गर्भवती और धात्री महिलाओं, बच्चों और परिवारों को बेहतर पोषण, मातृ स्वास्थ्य और बच्चों के समग्र विकास के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य आंगनवाड़ी केंद्रों की सेवाओं को मजबूत बनाना और पोषण को जनभागीदारी से जोड़ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed