फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Lokayukta caught two people including MANIT professor red handed taking bribe of 1.5 lakh

MP News: लोकायुक्त ने मैनिट के प्रोफेसर समेत दो लोगों को डेढ़ लाख की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा

Sun, 15 Jan 2023 11:06 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 15 Jan 2023 11:06 PM IST
सार

लोकायुक्त पुलिस ने रविवार को आरोपी कंसलटेंट गोपी कृष्ण मिश्र और मैनिट प्रोफेसर आलोक मित्तल को रिश्वत के डेढ़ लाख रुपये लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। इस मामले की कार्रवाई की गई। वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की एक्सपर्ट कमेटी की एनओसी जारी करने के बदले घूस मांगी गई थी। 

विज्ञापन
MP News: Lokayukta caught two people including MANIT professor red handed taking bribe of 1.5 lakh
भोपाल लोकायुक्त ने रिश्वत लेते मैनिट प्रोफेसर सहित दो को पकड़ा है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश लोकायुक्त पुलिस ने वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की एक्सपर्ट कमेटी की एनओसी जारी करने के बदले डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते मैनिट के प्रोफेसर आलोक मित्तल और एक कंसलटेंट गोपी कृष्ण को रंगेहाथ पकड़ा है। लोकायुक्त ने लिखा-पढ़ी की कार्रवाई की।
विज्ञापन

 
लोकायुक्त पुलिस के अनुसार प्रमिला रिछारिया ने शिकायत दी थी। प्रमिला बावड़िया कला में निवास करती है। 12 जनवरी को शिकायत में उन्होंने बताया कि शिवपुरी में उनका मेडिकल वेस्ट का प्लांट निर्माण प्रस्तावित है। प्लाट निर्माण के लिए एनओसी जरूरी होती है। पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड में स्टेट एक्सपर्ट अप्रेजल कमेटी में रसायन विषय के विशेषज्ञ डॉक्टर आलोक मित्तल हैं और वे मैनिट में प्रोफेसर है। शिकायतकर्ता ने बताया कि मित्तल ने कंसलटेंट गोपी कृष्ण मिश्रा के माध्यम से 7 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। इस संबंध में  शिकायतकर्ता आरोपी आलोक मित्तल से मिली और बात की। इसके बाद मित्तल ने डेढ़ लाख रुपये की मांग की। इस शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त पुलिस ने रविवार को आरोपी कंसलटेंट गोपी कृष्ण मिश्र और मैनिट प्रोफेसर आलोक मित्तल को रिश्वत के डेढ़ लाख् रुपये लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। इस मामले की कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed