फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Logo of Prayagraj Mahakumbh launched in Bhopal, UP ministers invited the people of the state

MP News: भोपाल में प्रयागराज महाकुंभ का लोगो लॉन्च, यूपी के मंत्रियों ने प्रदेश की जनता को दिया न्यौता

Sun, 15 Dec 2024 09:14 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 15 Dec 2024 09:14 PM IST
सार

राजधानी भोपाल में प्रयागराज महाकुंभ मेले का लोगो यूपी सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और कृषि राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह द्वारा लॉन्च किया गया। दोनों मंत्रियों ने मध्यप्रदेश की जनता को महाकुंभ में आने का आमंत्रण दिया और इस आयोजन को ऐतिहासिक और भव्य बताया।

विज्ञापन
MP News: Logo of Prayagraj Mahakumbh launched in Bhopal, UP ministers invited the people of the state
यूपी के मंत्रियों ने प्रयागराज महाकुंभ का जनता को दिया न्यौता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में प्रयागराज महाकुंभ मेले का लोगो यूपी सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और कृषि राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह द्वारा लॉन्च किया गया।  इस अवसर पर दोनों मंत्रियों ने मध्यप्रदेश की जनता को महाकुंभ में आने का आमंत्रण दिया और इस आयोजन को ऐतिहासिक और भव्य बताया। मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि यह आयोजन न केवल भारत, बल्कि पूरे विश्व में एकता और सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक बनेगा। उन्होंने यह भी दावा किया कि इस बार महाकुंभ में 45 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना है, जो पिछले कुंभ की तुलना में कहीं अधिक होगा। उन्होंने यह भी बताया कि कुंभ मेले में इस बार कई नई सुविधाएं और तकनीकी नवाचार होंगे, जिससे श्रद्धालुओं को एक दिव्य और अद्भुत अनुभव मिलेगा। प्रयागराज महाकुंभ 13 जनवरी से 26 फरवरी तक आयोजित होगा और यह इस बार विशेष रूप से "प्लास्टिक मुक्त" रहेगा। श्रद्धालुओं को डिजिटल कुंभ का अनुभव मिलेगा और कुंभ स्थल पर स्वच्छता, स्वास्थ्य, सुरक्षा, शुद्ध पेयजल और स्मार्ट पार्किंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा, श्रद्धालुओं को उनकी पहचान के लिए रिस्ट बैंड भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन


इस मौके पर दोनों मंत्री यूपी सरकार की तरफ से नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के सरकारी बंगले भी पहुंचे और उन्हें कुंभ मेला आने का निमंत्रण दिया। नेता प्रतिपक्ष ने उनका स्वागत किया और कुंभ में शामिल होने की सहमति दी। यह आयोजन इस बार पहले से कहीं अधिक बेहतर और सुरक्षित होगा, जिसमें हर पहलू का ध्यान रखा गया है। मंत्रीद्वय ने मध्यप्रदेशवासियों को प्रयागराज में होने वाले इस ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed