फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP news: Leader of Opposition taunts about the loan, says- After two weeks, MP government again stands with it

Mp news:कर्ज को लेकर नेता प्रतिपक्ष का तंज, बोले- दो सप्ताह बाद फिर MP सरकार कर्ज के लिए हाथ फैलाकर खड़ी हो गई

Tue, 08 Oct 2024 06:23 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Tue, 08 Oct 2024 06:23 PM IST
सार

एमपी सरकार द्वारा 15 दिन के भीतर दूसरी बार कर्ज लेने की प्रक्रिया शुरू की गई है। जिस पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा है कि दो सप्ताह बाद फिर MP सरकार कर्ज के लिए हाथ फैलाकर खड़ी हो गई। 

विज्ञापन
MP news: Leader of Opposition taunts about the loan, says- After two weeks, MP government again stands with it
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश सरकार योजनाओं सुचारू रूप से चलने के लिए लगातार कर्ज के बोझ तले दबती जा रही है। सरकार द्वारा 15 दिन के भीतर दूसरी बार कर्ज लेने की प्रक्रिया शुरू हुई है। जिस पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने अपने सोशल साइट एक्स पर लिखा कि दो सप्ताह बाद फिर MP सरकार कर्ज के लिए हाथ फैलाकर खड़ी हो गई। MP में जब से मोहन बाबू की सरकार बनी है, वो कर्ज के बोझ तले दबती जा रही है।
विज्ञापन

पिछले 15 दिनों में यह दूसरा मौका है, जब सरकार फिर 5 हजार करोड़ का कर्ज ले रही है।

विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष ने बताया सरकार ने कितना लिया कर्ज
1- 6 अगस्त को 2500-2500 करोड़ रुपए के दो कर्ज लिए गए। 
2- इसके बाद 27 अगस्त को फिर 2500-2500 करोड़ के दो कर्ज लिए। 
3- 24 सितंबर को 2500-2500 करोड़ के दो कर्ज फिर लिए थे!
4- अब फिर सरकार 2500-2500 करोड़ के कर्ज के लिए हाथ फैला लिए।   



चालू वित्त वर्ष में ही कर्ज का आंकड़ा 20 हजार करोड़ पहुंच गया
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने लिखा कि इस तरह MP सरकार पर कुल कर्ज 3 लाख 95 हजार करोड़ से ज्यादा हो गया। इस वित्त वर्ष में (2024-25) में सरकार की 88, 450 करोड़ का कर्ज लेने की योजना है। इसके बाद प्रदेश पर करीब 4.38 लाख करोड़ का कर्ज़ हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन



कर्ज लेकर घी पीने और कंबल ओढ़कर सोने की आदत
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आगे लिखा कि इसके बावजूद सरकार न तो अपने खर्चों में कटौती कर पाई और न आय बढ़ाने के उपाय कर सकी। बढ़ते कर्ज से सरकार ही नहीं दब रही, प्रदेश के हर नागरिक पर भी ये बोझ बढ़ रहा है।  मध्यप्रदेश सरकार कर्ज लेकर घी पीने और कंबल ओढ़कर सोने की आदत से भी बाज नहीं आ रही। आखिर ये कर्ज कहां जाकर रुकेगा?


हरियाणा चुनाव पर बोले बीजेपी की नहीं EVM की जीत 
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने हरियाणा चुनाव में बीजेपी को मिली जीत पर कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों पर भरोसा नहीं किया जा सकता! यह BJP की नहीं, EVM की जीत है! पूरे चुनाव के दौरान साफ लग रहा था कि मतदाता का चुनाव Congress ही थी। आश्चर्य की बात यह कि BJP कैसे जीती? मतदाता पहले ही EVM से संतुष्ट नहीं था। अब हरियाणा के चुनाव नतीजों ने इसे सच साबित कर दिया!चुनाव आयोग रुझानों को बहुत धीमी गति से आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर रहा था! इससे स्पष्ट लग रहा था कि प्रशासन पर दबाव बनाया गया है! ये जीत जनता के वोट से नहीं हुई, बल्कि  EVM से की गई प्रायोजित जीत है! यदि बैलेट से मतदान होता तो नतीजा कुछ और होता Congress और हरियाणा की जनता इसे स्वीकार नहीं करेगी!
.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed