फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Leader of Opposition Dr. Govind Singh's big allegation- Congress leader Raja Patria is being harassed

MP News: पीएम की हत्या करने का बयान देने वाले राजा पटेरिया को जेल में कैदी कर रहे परेशान, गोविंद सिंह का आरोप

Fri, 16 Dec 2022 01:51 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 16 Dec 2022 01:51 PM IST
सार

डॉ. गोविंद सिंह ने आरोप लगाया है कि राजा पटेरिया को जेल में प्रताड़ित किया जा रहा है। संगीन अपराधी कैदियों के साथ बंद किया गया है। जहां अपराधियों ने उनको रात भर परेशान किया। उनको जेल के बैरक में सोने नहीं दिया।

विज्ञापन
MP News: Leader of Opposition Dr. Govind Singh's big allegation- Congress leader Raja Patria is being harassed
कांग्रेस नेता डॉ. गोविंद सिंह - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रधानमंत्री की हत्या करने का बयान देकर फंसे कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री राजा पटेरिया को लेकर नेता प्रतिपक्ष  गोविंद सिंह ने बड़ा बयान दिया है। डॉ. गोविंद सिंह ने सरकार पर पटेरिया को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। वहीं, सिंह के बयान पर सारंग ने पलटवार किया है। 
विज्ञापन

 
डॉ. गोविंद सिंह ने कहा कि राजा पटेरिया को जेल में प्रताड़ित किया जा रहा है। संगीन अपराधी कैदियों के साथ बंद किया गया है। जहां अपराधियों ने उनको रात भर परेशान किया। उनको जेल के बैरक में सोने नहीं दिया। सिंह ने कहा कि उनको गंदे कंबल और चद्दर दिए गए है। जिससे वह रात पर परेशान होते रहे। गोविंद सिंह ने कहा कि यह सरकार के इशारे पर किया जा रहा है।
विज्ञापन

 
बता दें पन्ना जिले के पवई में आदिवासियों के बीच पूर्व मंत्री राजा पटेरिया का 'प्रधानमंत्री की हत्या करने के लिए तत्पर रहो की बात कहने का वीडियो वायरल होने के बाद पूरे देश में उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे बीजेपी उनके बयान को लेकर हमलावर हो गई। इसके बाद हैं। कांग्रेस ने भी पटेरिया के बयान से अपने आप को अगल कर लिया। वहीं, वायरल वीडियो पर पटेरिया के खिलाफ पन्ना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और हटा पहुंचकर उनके घर से उनको गिरफ्तार कर लिया। पटेरिया को कोर्ट ने 14  दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह के बयान पर मंत्री विश्वास सारंग का पलटवार किया है। गोविंद सिंह बताएं उनके ऐसे कौन से सूत्र हैं जो जेल में बैठे हैं। प्रधानमंत्री जी की हत्या की साजिश करने वाले के हालचल उन्हें मिल कहां से रहे है। जेल के अंदर एक क़ैदी की बातें गोविंद सिंह को कैसे पता चल रही है। क्या गोविंद सिंह के पले हुए अपराधी उस जेल के अंदर है,  जो उनको खबर दे रहे है। क्या गोविंद सिंह जेल में अपने लोगों को सुपारी देकर रखवाते हैं। गोविंद सिंह बताये की किस तरह की प्रताड़ना हो रही है  क्या उन्होंने सुपारी ले रखी है। प्रधानमंत्री की हत्या की साजिश रचने वाले एक आदतन अपराधी को वो बचाना चाहते है। प्रधानमंत्री की हत्या की साजिश का पूरा मामला है इसमे पूरी कांग्रेस शामिल है। जिस तरह गोविंद सिंह बचाव कर रहे है उन्हें डर है कहीं राजा पटेरिया हत्या की साजिश का पर्दाफाश न कर दे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed