फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Ladli Laxmi festival will be celebrated in all districts on May 2, saplings will be planted in the ca

MP News: 2 मई को सभी जिलों में मनेगा लाडली लक्ष्मी उत्सव, एक पेड़ लाडली लक्ष्मी के नाम अभियान में होगा पौधारोपण

Tue, 29 Apr 2025 10:04 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 29 Apr 2025 10:04 AM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि लाडली लक्ष्मी योजना मध्यप्रदेश सरकार की बेटियों के प्रति समर्पित सोच का प्रतीक है। हमारा लक्ष्य है कि हर बेटी को सम्मान, शिक्षा और आत्म-निर्भरता के अवसर प्राप्त हों। 

विज्ञापन
MP News: Ladli Laxmi festival will be celebrated in all districts on May 2, saplings will be planted in the ca
सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

मुख्यमंत्री लाडली लक्ष्मी योजना अन्तर्गत 2 मई 2025 को प्रदेश में 'लाडली लक्ष्मी उत्सव' जिला, नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायत पर उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाएगा। इसमें स्थानीय प्रतिनिधि, लाड़ली बालिकाएं, उनके अभिभावक, लाडली क्लब की अध्यक्ष और सदस्य सक्रिय रूप से भाग लेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- कैबिनेट बैठक आज: तबादला नीति को मिल सकती है मंजूरी, एक मई से 31 मई तक होंगे स्थानांतरण
विज्ञापन


इसकी जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि लाडली लक्ष्मी योजना मध्यप्रदेश सरकार की बेटियों के प्रति समर्पित सोच का प्रतीक है। हमारा लक्ष्य है कि हर बेटी को सम्मान, शिक्षा और आत्म-निर्भरता के अवसर प्राप्त हों। लाडली लक्ष्मी उत्सव एक नई ऊर्जा और विश्वास का संचार करेगा। उन्होंने प्रत्येक जिला और निकाय स्तर पर कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, जिससे समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच और सशक्तिकरण का वातावरण तैयार हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि लाडली लक्ष्मी उत्सव केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति साझा संकल्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सीएम डॉ. यादव बोले- हर साल होगी मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा

लाडली लक्ष्मी उत्सव का संचालन स्वयं लाडली बालिकाओं द्वारा किया जाएगा। इसमें कन्या-पूजन, दीप प्रज्ज्वलन, लाडली बालिकाओं के प्रेरक उद्बोधन और 'अपराजिता' कार्यक्रम अंतगर्त मार्शल आर्ट का प्रदर्शन जैसे विशेष कार्यक्रम शामिल है। इस उत्सव के जरिये जिला, नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायत स्तर पर बेटियों के सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। कार्यक्रम में उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वाली बालिकाओं तथा लाडली लक्ष्मी फ्रेंडली पंचायतों का सम्मान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त "एक पेड़ लाडली लक्ष्मी के नाम" अभियान में जन-प्रतिनिधियों और बालिकाओं द्वारा पौध-रोपण भी किया जाएगा। साथ ही लाडली बालिकाओं को आश्वासन प्रमाण-पत्र वितरित किए जाएंगे। कार्यक्रम में लाडली क्लब की सदस्य बालिकाएं अपने अनुभव भी साझा करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed