फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Ladli Bahna Yojana forms will be filled from March 5, an amount of Rs 1,000 will be available from th

MP News: 5 मार्च से भरे जाएंगे लाडली बहना योजना के फॉर्म, जून माह से 1 हजार रुपए की राशि मिलेंगी

Tue, 14 Feb 2023 08:12 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 14 Feb 2023 08:12 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को बैरसिया के नजदीक पातलपुर में 25 करोड़ की लागत वाले औद्योगिक पार्क और समूह जल प्रदाय योजना का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि 5 मार्च से गांव-गांव शिविर लगा कर लाड़ली बहना योजना की पात्र महिलाओं से फॉर्म भरवाए जाएंगे। मई में पात्र महिलाओं की सूची जारी की जाएगी।

विज्ञापन
MP News: Ladli Bahna Yojana forms will be filled from March 5, an amount of Rs 1,000 will be available from th
सीएम बैरसिया में औद्योगिक पार्क का भूमि पूजन किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी सभी को साधने की कोशिश कर रही हैं। इसमें आधी आबादी का विश्वास जीतने पार्टी ने बड़ा दाव चला हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहना योजना का ऐलान किया था। जिसको अब जमीन पर उतारने की कार्रवाई शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को बैरसिया के नजदीक पातलपुर में 25 करोड़ की लागत वाले औद्योगिक पार्क और समूह जल प्रदाय योजना का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि 5 मार्च से गांव-गांव शिविर लगा कर लाड़ली बहना योजना की पात्र महिलाओं से फॉर्म भरवाए जाएंगे। मई में पात्र महिलाओं की सूची जारी की जाएगी। जून माह से एक हजार रुपए की राशि महिलाओं के खाते में जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग पात्र महिलाओं को भी 600 रूपये की पेंशन में 400 रूपए और जोड़ कर एक हजार रूपए दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि आर्थिक स्वावलंबन से परिवार सशक्त हो और प्रेम भाव में भी वृद्धि हो। उन्होंने कहा कि लाडली लक्ष्मी और कन्या विवाह योजनाएं सरकार की महिलाओं को सशक्त बनाने की योजनाएं हैं।  उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में यह भाई रक्षाबंधन तो ठीक अब हर माह एक हजार रूपए की राशि अपनी गरीब और 5 एकड़ से कम के किसान परिवारों की बहनों को भेजेंगे।
विज्ञापन

 
सरकार किसानों को डिफाल्टर होने से बचाएगी
मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास यात्राओं से परिवार के विकास और कल्याण की योजनाएं लेकर वे बैरसिया आए है। मुख्यमंत्री ने पूर्व की जन-हितैषी योजनाओं को पिछली सरकार द्वारा बंद करने की आलोचना करते हुए कहा कि किसानों पर ब्याज की गठरी को उनकी सरकार उतार देगी और किसानों को डिफाल्टर होने से बचाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बैरसिया में सर्वे करवा कर सिंचाई योजनाओं का निर्माण करवाया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
3 लाख लोगों को मिलेगा नल जल योजना का लाभ
मुख्यमंत्री ने बैरसिया के 42 गांवों में हर घर में नल से जल पहुंचाने के लिए नहरयाऊ समूह जल प्रदाय योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि क्षेत्र के हर गांव को यह सौगात मिलेगी। मुख्यमंत्री ने बैरसिया में संजय सागर बांध पर बनने वाले 164 ग्रामों की नेहरयाई समूह जल प्रदाय योजना का शिलान्यास किया। योजना की अनुमानित लागत 177 करोड़ 39 लाख रूपये है। योजना पूरी होने पर 12 हजार 737 घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से बैरसिया, शमशाबाद एवं विदिशा विधानसभा अंतर्गत आने वाले ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत 2 लाख 94 हजार 970 नागरिकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्माण कार्य पूर्ण करने के लिए 28 माह की अवधि निर्धारित की गई है। योजना में शामिल 164 ग्रामों को शामिल किया गया हैं, जिसमें विकासखण्ड बैरसिया के 42, नटेरन के 43 ग्राम एवं  विकासखण्ड विदिशा के 79 ग्रामों को शामिल हैं।


33 हेक्टेयर में विकसित होगा औद्योगिक पार्क
मुख्यमंत्री ने बैरसिया में 33 हेक्टेयर से अधिक भूमि में निर्मित होने वाले नवीन औद्योगिक पार्क के विकास कार्यों का शिलान्यास भी किया। वायु मार्ग, रेलवे एवं सड़क मार्ग से जुड़े होने तथा श्रमिकों की पर्याप्त उपलब्धता होने से राष्ट्रीय स्तर पर भोपाल शहर तेजी से उभर रहा है। इसके दृष्टिगगत नवीन औद्योगिक पार्क बैरसिया में 25 करोड़ 88 लाख की लागत से विकसित किये जाने का निर्णय लिया गया है। इस पार्क में आवंटन योग्य 18.322 हेक्टेयर भूमि में लगभग 95 भू:खण्ड सृजित किये गये है। इनमें लगभग 300 करोड़ का निवेश एवं लगभग 2400 व्यक्तियों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार प्राप्त होने की संभावना है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed