फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Khelo India Youth Games 2022 torch relay starts to spread the message of Madhya Pradesh, will go to I

MP News: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 मध्य प्रदेश का संदेश फैलाने टॉर्च रिले शुरू, कल इंदौर जाएगी मशाल

Sat, 14 Jan 2023 10:11 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 14 Jan 2023 10:11 PM IST
सार

खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेस्कॉट आशा ने टीटी नगर स्टेडियम से टॉर्च रिले शुरू की। यह टॉर्च कुल 150 किलोमीटर की दूरी तय कर  राजधानी के प्रमुख स्थानों से होते हुए मध्यप्रदेश राज्य वाटर स्पोर्ट्स अकादमी, बैरागढ़ स्टेडियम, आरजीपीवी, खेल प्राधिकरण , SAI, एमपी राज्य शूटिंग अकादमी, एमपी राज्य घुड़सवारी अकादमी पहुंची।

विज्ञापन
MP News: Khelo India Youth Games 2022 torch relay starts to spread the message of Madhya Pradesh, will go to I
खेलो इंडिया यूथ गेम्स टॉर्च रिले शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 मध्य प्रदेश (KIYG 2022 MP) के लिए मशाल (टॉर्च) रिले राजधानी के टीटी नगर स्टेडियम से शनिवार को शुरू हुई। मध्यप्रदेश की मेजबानी में हो रहे इस खेल महाकुंभ में भारत में पहली बार डिजिटल स्क्रीन के साथ अद्वितीय स्मार्ट टॉर्च का अनावरण मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया था। यह टॉर्च मध्य प्रदेश के 52 जिलों से होकर गुजरेगी। जिसमें खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 के आठ शहर शामिल हैं। 30 जनवरी 2023 को यह मशाल वापस शुभारंभ के समय टीटी नगर स्टेडियम में वापस आ जाएगी ।
विज्ञापन

 
भाेपाल में 150 km की दूरी तय की
खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेस्कॉट आशा ने टीटी नगर स्टेडियम से टॉर्च रिले शुरू की। यह टॉर्च कुल 150 किलोमीटर की दूरी तय कर  राजधानी के प्रमुख स्थानों से होते हुए मध्यप्रदेश राज्य वाटर स्पोर्ट्स अकादमी, बैरागढ़ स्टेडियम, आरजीपीवी, खेल प्राधिकरण , SAI, एमपी राज्य शूटिंग अकादमी, एमपी राज्य घुड़सवारी अकादमी पहुंची। मशाल अब खेलो इंडिया यूथ गेम्स के संदेश को फैलाने के लिए कल इंदौर जाएगी।
विज्ञापन

 
मंत्री बोली- हमारे लिए गर्व की बात
खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि मध्य प्रदेश की मेजबानी में खेलो इंडिया का आयोजन हमारे लिए गर्व की बात है । खेलो इंडिया की मैस्कॉट आशा इस  मशाल रिले के साथ राज्य के प्रत्येक नागरिक को एक साथ लाने के लिए पूरे राज्य में जाएगी, ताकि सभी  खेलों इंडिया को अपना समर्थन दिखा सकें।  उन्होंने  कहा कि यह उन्हें स्मार्ट टॉर्च की एक झलक पाने का अवसर भी देता है, जिसे इतनी सूक्ष्मता और सोच के साथ बनाया गया है। इसमें कई प्रमुख तत्वों को शामिल किया गया है, जिसके लिए मध्य प्रदेश राज्य प्रसिद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
52 जिलों से होकर गुजरेगी मशाल
मशाल मध्य प्रदेश के 52 जिलों से होकर गुजरेगी। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 के मेजबान आठ शहर हैं। ये मेजबान शहर भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, मंडला, बालाघाट, खरगोन और जबलपुर हैं। पांचवें खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की शुरुआत 30 जनवरी 2023 से भोपाल में उद्घाटन समारोह के साथ होगी और इसका समापन 11 फरवरी 2023 को होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed