फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Kamal Nath said - BJP is becoming a party of tribal atrocities, said - if you can't then resign.

MP News: कमलनाथ बोले- भाजपा आदिवासी अत्याचार पार्टी बनती जा रही, रोक नहीं सकते तो इस्तीफा दे दीजिए

Wed, 20 Sep 2023 11:09 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 20 Sep 2023 11:09 AM IST
सार

कमलनाथ बोले पांव धोने के पाखंड से आपकी क्रूर सत्ता का प्रायश्चित नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि आपने मध्य प्रदेश को न सिर्फ आदिवासी अत्याचार में नंबर वन बना दिया है, बल्कि अत्याचारों की निर्दयता में भी मध्य प्रदेश को नंबर वन बना दिया है। जिसे देखकर हमारा सिर शर्म से झुक जाता है।

विज्ञापन
MP News: Kamal Nath said - BJP is becoming a party of tribal atrocities, said - if you can't then resign.
पूर्व सीएम कमलनाथ और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले आरोप प्रत्यारोप तेज होते जा रहे है। अनूपपुर जिले में एक आदिवासी व्यक्ति के शव के पास भाजपा नेता के दूसरे आदिवासी व्यक्ति को चप्पल से पीटने पर कांग्रेस हमलावर है। पीसीसी चीफ कमलनाथ ने सोशल मीडिया पर भाजपा को अत्याचार पार्टी बताया। साथ ही कहा कि बिना मुख्यमंत्री का नाम लिए कहा कि अत्याचार रोक नहीं सकते तो इस्तीफा दे दीजिए। पीसीसी चीफ कमलनाथ ने बुधवार को सोशल मीडिया पर लिखा कि शिवराज सिंह चौहान आप यह वीभत्स वीडियो देखकर अनदेखा नहीं कर सकते। अनूपपुर जिले में एक आदिवासी व्यक्ति के शव के बगल में भारतीय जनता पार्टी का नेता दूसरे आदिवासी व्यक्ति को चप्पल से पीट रहा है। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी, आदिवासी अत्याचार पार्टी बनती जा रही है।
विज्ञापन


आखिर आप चाहते क्या हैं? जब आप आदिवासियों पर अत्याचार रोक नहीं सकते तो कम से कम मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दीजिए। पांव धोने के पाखंड से आपकी क्रूर सत्ता का प्रायश्चित नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि आपने मध्य प्रदेश को न सिर्फ आदिवासी अत्याचार में नंबर वन बना दिया है, बल्कि अत्याचारों की निर्दयता में भी मध्य प्रदेश को नंबर वन बना दिया है। जिसे देखकर हमारा सिर शर्म से झुक जाता है।
विज्ञापन


कमलनाथ बोले क्या आपने भाजपा के कार्यकर्ताओं को आदिवासियों पर अत्याचार करने का लाइसेंस दे दिया है? कभी नेमावर में एक आदिवासी बेटी और परिवार के पांच सदस्यों को जिंदा गाड़ दिया जाता है। कभी नीमच में आदिवासी युवक को वाहन से बांधकर घसीटा जाता है कि उसकी मृत्यु हो जाए। कभी सीधी में आदिवासी युवक के ऊपर पेशाब की जाती है। और हर बार आदिवासी पर अत्याचार करने वाला व्यक्ति या तो भाजपा का नेता होता है या उससे जुड़ा हुआ कोई व्यक्ति। शिवराज जी अब आप विदा हो जाइए ताकि मध्य प्रदेश को इस क्रूरता से मुक्ति मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed