फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Kamal Nath's message on the eve of Independence Day, resolution to build a new MP, counting scams of

MP News:स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कमलनाथ का संदेश, भाजपा के घोटाले गिना नए मप्र के निर्माण का संकल्प

Mon, 14 Aug 2023 11:02 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 14 Aug 2023 11:02 PM IST
सार

कमलनाथ बोले मैं आप सब से आवहान करता हूं कि मध्यप्रदेश के सभी नागरिक प्रण लें कि वे इन सारी बुराइयों की जड़ से उखाड़ फेंकेगे। आइये इस 15 अगस्त पर हम सब संकल्प लें कि इन सारी बुराइयों का अंत हम इसी वर्ष करेंगे।

विज्ञापन
MP News: Kamal Nath's message on the eve of Independence Day, resolution to build a new MP, counting scams of
पूर्व सीएम कमलनाथ ( फाइल फोटो ) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने प्रदेश की जनता को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए संदेश दिया। कमलनाथ ने भाजपा सरकार की बुराईयों और घोटालों को गिनाकर नए मध्य प्रदेश के निर्माण का संकल्प लिया। 
विज्ञापन


पूर्व सीएम कमलनाथ ने सोमवार को आजादी दिलाने वाले योद्धाओं को याद कर श्रद्धासमुन अर्पित किए। नाथ ने आदिवासी विद्रोह के महानायक भगवान बिरसा मुंडा और टंट्या मामा को याद करते हुए कहा कि इन सबकी वीरता, पराक्रम और देशभक्ति की ताकत से ही हम अंग्रेजी राज को उखाड़कर स्वतंत्र भारत की स्थापना कर सके। उन्होंने 76 साल की सरकारों की उपब्धियां गिना कर कहा कि हमने एक स्वतंत्र और निष्पक्ष लोकतंत्र की स्थापना की। नाथ ने कहा कि हमारे मध्य प्रदेश में बहुत सी बुराइयां सिर उठा रही है। इनमें सबसे बड़ी बुराई बेरोजगारी, महंगाई है। उन्होंने दूसरी बुराई महिलाओं, बच्चों औरआदिवायों पर अत्याचार को बताया। उन्होंने कहा कि हमें इन बुराईयों का अंत करना है। 
विज्ञापन


उन्होंने तीसरी बुराई भ्रष्टाचार और घोटाले को बताया। उन्होंने महाकाल लोक, सतपुड़ा भवन अग्निकांड, पटवारी भर्ती, पोषण आहार, आरक्षक भर्ती, कारम डैम, पेसा भर्ती, नर्सिंग कॉलेज, छात्रवृत्ति, ई-टेंडर जैसे घोटाले गिनाकर कर कहा कि हम इस भ्रष्टाचार और घोटालों के राज को खत्म करना है। उन्होंने कहा कि पिछले 18 सलों में प्रदेश की हर व्यवस्था को चौपट कर दिया गया है। इतनी सारी बुराइयों के ऊपर एक और बुराई मध्य प्रदेश की सरकार ने जनता पर लाद दी है। वो है प्रदेश को कर्ज के दलदल में डुबो दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाथ ने जनता से कहा कि तीन महीने बाद मध्यप्रदेश में विधानसभा के चुनाव हैं। ये चुनाव हमें बुराईयों को खत्म करने का अवसर देंगे। मैं आप सब से आवहान करता हूं कि मध्यप्रदेश के सभी नागरिक प्रण लें कि वे इन सारी बुराइयों की जड़ से उखाड़ फेंकेगे। आइये इस 15 अगस्त पर हम सब संकल्प लें कि इन सारी बुराइयों का अंत हम इसी वर्ष करेंगे।


कमलनाथ ने कहा कि नये मध्यप्रदेश में नारी सम्मान के तहत बहनों को 1500 रुपये मिलेंगे, 500 रुपये में गैस सिलेंडर मिलेगा, घर-घर को 100 यूनिट बिजली बिल माफ होगा और 200 यूनिट तक बिजली हाफ दर पर मिलेगी। सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन मिलेगी, अन्य कर्मचारियों का भविष्य सम्मानजनक और सुरक्षित होगा। किसानों का कर्ज माफ होगा। उन्हें सिंचाई के पांच हार्स पावर तक के स्थाई और अस्थाई कनेक्शन की बिजली मुफ्त में मिलेगी। उनके सिंचाई बिजली के बकाया बिल माफ होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed