{"_id":"64382b39a9f2c92dcd0d09d5","slug":"mp-news-kamal-nath-hit-back-at-the-cm-said-why-stopped-the-schemes-for-the-welfare-of-the-public-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: कमलनाथ का सीएम पर पलटवार, बोले-जनता की भलाई करने वाली योजनाएं क्यों बंद की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: कमलनाथ का सीएम पर पलटवार, बोले-जनता की भलाई करने वाली योजनाएं क्यों बंद की
Thu, 13 Apr 2023 09:48 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Thu, 13 Apr 2023 09:48 PM IST
सार
पूर्व सीएम ने कहा कि आप बताइए कि महंगाई की मार से जूझ रही मध्य प्रदेश की जनता को कांग्रेस सरकार ₹100 में 100 यूनिट बिजली दे रही थी, आपने जनता का भला करने वाली इस योजना को क्यों बंद कर दिया?
विज्ञापन
पीसीसी चीफ कमलनाथ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश में चुनाव में छह माह से भी कम का समय बचा है। सीएम शिवराज और पूर्व सीएम कमलनाथ के बीच चुनावी वादों को लेकर सवाल-जवाब का दौर लगातार चल रहा है। इस बीच पूर्व सीएम कमलनाथ ने शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा है।
पूर्व सीएम और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि शिवराज जी मैंने सुना है कि आजकल आप अपने मुखारविंद से हर रोज एक नया झूठ बोल रहे हैं कि कमलनाथ ने योजनाएं बंद कर दीं। मेरे बारे में रोज अनर्गल बोलना आपकी आदत बन गई है, उससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। लेकिन मध्य प्रदेश की जनता से झूठ और अन्याय मैं बर्दाश्त नहीं करूंगा। आप ईश्वर को और मध्य प्रदेश की जनता को साक्षी मानकर जीवन में एक बार सच बोलिए और बताइए के मध्य प्रदेश के करोड़ों किसानों का हित करने वाली किसान कर्ज माफी योजना को आपने क्यों बंद कर दिया और 38 लाख किसानों को क्यों डिफाल्टर बना दिया?
पूर्व सीएम ने कहा कि आप बताइए कि महंगाई की मार से जूझ रही मध्य प्रदेश की जनता को कांग्रेस सरकार ₹100 में 100 यूनिट बिजली दे रही थी, आपने जनता का भला करने वाली इस योजना को क्यों बंद कर दिया? प्रदेश के किसान और आम आदमी के हित में चलाई गई योजनाओं को आखिर आपने किस नियत से बंद किया? जनता आपसे भाषण नहीं, जवाब और समाधान चाहती है।