{"_id":"65ae4cf9d831b048080e8b73","slug":"mp-news-kamal-nath-congratulated-the-countrymen-on-the-death-anniversary-of-ram-lalla-said-bjp-has-made-a-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: कमलनाथ ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की देशवासियों को दी बधाई, बोले-BJP ने बनाया राजनीतिक कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: कमलनाथ ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की देशवासियों को दी बधाई, बोले-BJP ने बनाया राजनीतिक कार्यक्रम
Mon, 22 Jan 2024 04:41 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Mon, 22 Jan 2024 04:41 PM IST
सार
पूर्व सीएम कमलनाथ ने अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने भाजपा पर बड़ा हमला बोला है।
विज्ञापन
कमलनाथ
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
अयोध्या में रामललला की प्राण प्रतिष्ठा हो गई है। इसके बाद मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने सोशल मीडिया पर लिखा कि जब अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण प्रारंभ हुआ था, तब मैंने वीडियो संदेश के माध्यम से इसका स्वागत किया था और देशवासियों को इस बहुप्रतिक्षित कार्यक्रम की बधाई दी थी। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान राम के मंदिर का निर्माण सुप्रीम कोर्ट के आदेश से हो रहा है। चूंकि वर्तमान में केन्द्र व राज्य में भाजपा की सरकार है, इसलिए सुप्रीम कोर्ट के आदेश के पालन का दायित्व भाजपा सरकार पर है।
पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा ने जिस तरह से इस कार्यक्रम को राजनीतिक स्वरूप दिया है और धर्म को राजनीतिक मंच पर लाने का प्रयास किया वह दुर्भाग्यपूर्ण है, दुखद है। भगवान राम हमेशा से हम सभी की आस्था का केंद्र रहे हैं, और हमेशा रहेंगे। इस पर राजनीति धार्मिक स्वतंत्रता और सनातनी परंपराओं के साथ खिलवाड़ है।
आज हम सबके अराध्य प्रभु राम की प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर मैं पुनः देशवासियों को बधाई देता हूं और प्रभु राम के चरणों में नमन करते हुये देशवासियों की समृद्धि और खुशहाली की कामना करता हूं। प्रभु राम सभी का कल्याण करें, सभी को निरोगी रखें, सभी की मनोकामना पूर्ण करें और देश में अमन-चैन और भाईचारे की रक्षा करें।

जब अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण प्रारंभ हुआ था, तब मैंने वीडियो संदेश के माध्यम से इसका स्वागत किया था और देशवासियों को इस बहुप्रतिक्षित कार्यक्रम की बधाई दी थी।
विज्ञापन विज्ञापन
अयोध्या में भगवान राम के मंदिर का निर्माण सुप्रीम कोर्ट के आदेश से हो रहा है। चूँकि वर्तमान में केन्द्र व राज्य… pic.twitter.com/IHZXYJ4EVt — Kamal Nath (@OfficeOfKNath) January 22, 2024