फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: JP Nadda will roar in Nath's stronghold tomorrow, will attend public meetings in Chhindwara and Sidhi

MP News: जेपी नड्डा कल भरेंगे नाथ के गढ़ में हुंकार, छिंदवाड़ा और सीधी में जनसभा में होंगे शामिल

Thu, 11 Apr 2024 08:29 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 11 Apr 2024 08:29 PM IST
सार


लोकसभा चुनाव में राजनीतिक पार्टियों के नेताओं का जमावड़ा लगने लगा है। शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में हुंकार भरेंगे। वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव विदिशा में प्रताप भानू शर्मा के नामांकन रैली में शामिल होंगे। 

विज्ञापन
MP News: JP Nadda will roar in Nath's stronghold tomorrow, will attend public meetings in Chhindwara and Sidhi
जेपी नड्डा - फोटो : ANI

विस्तार

प्रदेश के पहले चरण में मतदान वाली सीटों पर राजनीतिक दलों के नेताओं ने चुनावी प्रचार तेज कर दिया है। केंद्रीय नेताओं के लगातार दौरे हो रहे है। इसी क्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शुक्रवार को छिंदवाड़ा और सीधी में जनसभा और स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। नड्डा 12 अप्रैल को दोपहर 11 बजे सीधी के बहरी में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 2.30 बजे छिंदवाड़ा के दशहरा मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन


भाजपा का छिंदवाड़ा पर फोकस 
भाजपा ने 2019 के चुनाव में 29 में से 28 सीटें जीती थी। छिंदवाड़ा सीट पर कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ ने जीत हासिल की थी। इस बार भाजपा ने प्रदेश की 29 में से 29 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए कमलनाथ के गढ़ पर भाजपा का फोकस है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल के बाद अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा छिंदवाड़ा में रैली कर वोटरों को साधेंगे। बता दें, यहां पर भाजपा ने विवेक बंटी साहू को प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन


विदिशा: शर्मा की नामांकन रैली में शामिल होंगे पीसीसी चीफ
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव और अभा कांग्रेस कमेटी के सचिव मप्र सहप्रभारी सी.पी. मित्तल शक्रवार को विदिशा लोकसभा संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप भानु शर्मा की नामांकन रैली में शामिल होने के लिए रायसेन जाएंगे। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि नेता 11.30 बजे कार द्वारा सड़क मार्ग से भोपाल से प्रस्थान कर दोपहर 12.30 बजे रायसेन पहुंचेंगे और वहां पर विदिशा लोकसभा संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी प्रतापभानु शर्मा की नामांकन रैली में शामिल होंगे। नेतागण दोपहर दो बजे कार द्वारा रायसेन से प्रस्थान कर दोपहर तीन बजे भोपाल पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed