फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: JP Aggarwal removed, Surjewala new in-charge of MP Congress

MP News: जेपी अग्रवाल को हटाया, सुरजेवाला मप्र कांग्रेस के नए प्रभारी

Thu, 17 Aug 2023 09:48 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 17 Aug 2023 09:48 PM IST
सार

जेपी अग्रवाल की बढ़ती उम्र और चुनावी वर्ष में कम सक्रियता के चलते उन्हें हटाया गया है। हालांकि, यह भी बताया जा रहा है कि अग्रवाल की प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ से कुछ मुद्दों पर पटरी नहीं बैठ रही थी। 

विज्ञापन
MP News: JP Aggarwal removed, Surjewala new in-charge of MP Congress
रणदीप सुरेजवाला - फोटो : ANI

विस्तार

मध्य प्रदेश में इस वर्ष के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस पार्टी ने मध्यप्रदेश का प्रभारी बदल दिया है। गुरुवार को जारी आदेश में मध्य प्रदेश के प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल को हटाकर पार्टी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला को मप्र का प्रदेश प्रभारी बनाया है। सुरजेवाला को कुछ दिन पहले ही मध्य प्रदेश चुनावों के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाया था। वे वर्तमान दायित्वों के साथ प्रदेश प्रभारी का कार्य भी देखेंगे।

विज्ञापन


जेपी अग्रवाल की बढ़ती उम्र और चुनावी वर्ष में कम सक्रियता के चलते हटाया गया है। हालांकि, अग्रवाल की प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ से कुछ मुद्दों पर खटपट चल रही थी। इसे भी अग्रवाल को हटाने का कारण बताया जा रहा है। जिला अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर भी जेपी अग्रवाल प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के निर्णयों से पूरी तरह से सहमत नहीं थे। कई जिलों की सूची भी उन्होंने स्थगित कर दी थी। कांग्रेस ने गुजरात के प्रदेश प्रभारी रघु शर्मा को हटाकर मुकुल वासनिक को जिम्मेदारी सौंपी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed