फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Jitu Patwari said - I was suspended in the fight between Home Minister and Chief Minister

MP News:  जीतू पटवारी बोले- नरोत्तम और शिवराज की लड़ाई में मेरा निलंबन हुआ

Fri, 03 Mar 2023 09:17 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 03 Mar 2023 09:17 PM IST
सार

निलंबन पर सवाल उठाते हुए जीतू पटवारी ने कहा कि मैंने जो बोला, वही लिखकर दिया है। वही प्रश्नों में भी है। उन्हीं बातों पर मैं अब भी कायम हूं। अगर कोई गलती होती, तो कल ही खेद व्यक्त कर देता।

विज्ञापन
MP News: Jitu Patwari said - I was suspended in the fight between Home Minister and Chief Minister
कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विधानसभा के बजट सत्र से निलंबित कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने शुक्रवार को कहा कि गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की आपसी लड़ाई में मुझ पर कार्रवाई हुई। कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने कहा कि हमारे अध्यक्ष संविधान की शपथ और धर्म नहीं निभा रहे हैं। उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव कमलनाथ जी के निर्देश पर कांग्रेस पार्टी लाई है। वो चर्चा से भागे हैं। किताबें फेंक कर भाग गए। क्योंकि चोरी करने वाला कभी मुंह नहीं दिखाता, मुंह छिपाकर भागता है। 13 मार्च को हिसाब देना पड़ेगा। इस दिन के कार्यक्रम पर निर्णय नेता प्रतिपक्ष, कमलनाथ जी और कांग्रेस पार्टी करेगी।
विज्ञापन

 
निलंबन पर सवाल उठाते हुए जीतू पटवारी ने कहा कि मैंने जो बोला, वही लिखकर दिया है। वही प्रश्नों में भी है। उन्हीं बातों पर मैं अब भी कायम हूं। अगर कोई गलती होती, तो कल ही खेद व्यक्त कर देता। मैंने जो कहा, वो संविधान के अनुरूप, पार्टी के अनुरूप कहा। संयमित भाषा में सही शब्दों में कहा। कोई गलती नहीं की।
विज्ञापन

  
वहीं, शुक्रवार को जीतू पटवारी ने विधानसभा में हुई बहस का एक वीडियो जारी किया। इसमें वह 2016, 2019 में सीएम के किसानों की आय दोगुनी करने की बात का जिक्र करते हुए कह रहे है कि इस बारे में मैंने कई बार पूछा। मुझे जवाब दिया गया कि जानकारी एकत्रित की जा रही है। हर्ष विजय गहलोत के सवाल के जवाब में कहा कि हमने ऐसा कभी भी नहीं कहा। पटवारी ने आगे कहा कि किसानों की आय बढ़ी नहीं घटी है। खेती के लिए फ़र्टिलाइज़र और उपयोग में लाए जाने वाले संसाधनों की कीमतें बढ़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed