फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Jayawardhan Singh wrote a letter to the CM, demanding a CBI inquiry into the forgery in the Ayushman

MP News: जयवर्धन सिंह ने शिवराज को लिखा पत्र, आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े की सीबीआई से जांच कराने की मांग

Fri, 23 Dec 2022 04:15 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 23 Dec 2022 04:15 PM IST
सार

पूर्व मंत्री जयर्वधन सिंह ने शिवराज को लिखे पत्र में स्वास्थ्य विभाग और मंत्री पर सदन में आयुष्मान योजना को लेकर गलत जानकारी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने लिखा कि सदन में दिया गया जवाब और आयुष्मान पोर्टल पर दी गई जानकारी अलग-अलग है।

विज्ञापन
MP News: Jayawardhan Singh wrote a letter to the CM, demanding a CBI inquiry into the forgery in the Ayushman
कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में आयुष्मान योजना घोटाले का मामला गरमा रहा है। अब कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा है। उनसे आयुष्मान योजना में हुए फर्जीवाड़े की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है।

विज्ञापन


पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक जयर्वधन सिंह ने पत्र में स्वास्थ्य विभाग और मंत्री पर आरोप लगाया कि सदन में आयुष्मान योजना को लेकर गलत जानकारी दी गई है। उन्होंने लिखा कि सदन में दिया गया जवाब और आयुष्मान पोर्टल पर दी गई जानकारी भिन्न है। लिखित जवाब और पोर्टल के आंकड़ों में हेर-फेर किया गया है। सदन में दी गई जानकारी के अनुसार भोपाल में आयुष्मान योजना में 114 अस्पताल जुड़े हैं। वहीं, आयुष्मान विभाग के पोर्टल पर भोपाल जिले में लगभग 213 अस्पताल रजिस्टर्ड हैं।
विज्ञापन


जयवर्धन सिंह ने लिखा कि उन्होंने अस्पतालों पर कार्रवाई के संबंध में जानकारी मांगी तो उसका जवाब भी अधूरा दिया गया है। जवाब में 154 निलंबित चिकित्सालय बताए हैं, जबकि पोर्टल पर ऐसे अस्पतालों की संख्या 318 है। इसमें 10 जिलों में चिकित्सालयों के निलंबन संबंधी जानकारी पोर्टल पर नहीं दी गई। सिंह ने लिखा कि मुख्यमंत्री से अनुरोध है कि संपूर्ण तथ्यों की परीक्षा कराएं और मेरे द्वारा उपलब्ध जानकारी के आधार पर संपूर्ण महाघोटाले की जांच सीबीआई को सौंपने की कार्यवाही सुनिश्चित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed