फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Instructions to end salute practice in police department, salute can be given only to the President-G

MP News: पुलिस विभाग में सलामी प्रथा समाप्त करने के निर्देश, सिर्फ राष्ट्रपति-राज्यपाल को दी जा सकती है सलामी

Sat, 30 Nov 2024 02:27 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 30 Nov 2024 02:27 PM IST
सार

पुलिस सुधार विभाग के विशेष पुलिस महानिदेशक शैलेश सिंह ने आदेश जारी कर कहा कि इस प्रकार की प्रथाएं औपनिवेशिक मानसिकता (Colonialism) की प्रतीक हैं और इसे जारी रखना असंवैधानिक है।

विज्ञापन
MP News: Instructions to end salute practice in police department, salute can be given only to the President-G
पीएचक्यू भोपाल - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने सभी पुलिस इकाइयों को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि पुलिस कर्मियों द्वारा उच्च अधिकारियों को दी जाने वाली सलामी प्रथा को समाप्त किया जाए। यह निर्देश राज्य शासन के 2007 के आदेश का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जारी किया गया है। 17 अगस्त 2007 को जारी आदेश के अनुसार, केवल राज्यपाल और राष्ट्रपति को ही सलामी देने की अनुमति दी गई थी।
विज्ञापन


अन्य सभी प्रकार की सलामी समाप्त कर दी गई थी। लेकिन हाल के निरीक्षण में पाया गया कि यह प्रथा अभी भी चल रही है, जिससे विभागीय अनुशासन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। 2007 के आदेश में मुख्यमंत्री, मंत्री व पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों को सलामी देने की प्रथा खत्म की जा चुकी है।  पुलिस सुधार विभाग के विशेष पुलिस महानिदेशक शैलेश सिंह ने आदेश जारी कर कहा कि इस प्रकार की प्रथाएं औपनिवेशिक मानसिकता (Colonialism) की प्रतीक हैं और इसे जारी रखना असंवैधानिक है। पुलिस विभाग ने चेतावनी दी है कि आदेश का उल्लंघन करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed