फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Indo-French Investment Conclave to be held in Madhya Pradesh, major French companies to gather in Bho

MP News: मध्य प्रदेश में होगा इंडो-फ्रेंच इन्वेस्टमेंट कॉन्क्लेव, कल भोपाल में जुटेंगी फ्रांस की बड़ी कंपनियां

Mon, 11 May 2026 07:13 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Mon, 11 May 2026 07:13 PM IST
सार

भोपाल में बुधवार को इंडो-फ्रेंच इन्वेस्टमेंट कॉन्क्लेव आयोजित होगा, जिसमें फ्रांस की कई बड़ी कंपनियां हिस्सा लेंगी। कार्यक्रम में निवेश, तकनीक, ईवी, एग्री और रिन्यूएबल एनर्जी समेत कई क्षेत्रों में साझेदारी पर चर्चा होगी।
 

विज्ञापन
MP News: Indo-French Investment Conclave to be held in Madhya Pradesh, major French companies to gather in Bho
मुख्यमंत्री मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में निवेश और औद्योगिक विकास को नई गति देने के लिए बुधवार को भोपाल में इंडो-फ्रेंच इन्वेस्टमेंट कॉन्क्लेव आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर होने वाले इस कार्यक्रम में फ्रांस की कई बड़ी कंपनियों के प्रतिनिधि, उद्योग जगत के विशेषज्ञ और निवेशक शामिल होंगे। कॉन्क्लेव का आयोजन कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में किया जाएगा। राज्य सरकार का उद्देश्य इस आयोजन के जरिए मध्य प्रदेश को वैश्विक निवेश केंद्र के रूप में स्थापित करना है। कार्यक्रम में एग्रीकल्चर, इलेक्ट्रिक व्हीकल, टेक्नोलॉजी, रिन्यूएबल एनर्जी, फार्मा, पर्यटन, टेक्सटाइल और स्किल डेवलपमेंट जैसे क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा होगी। इंडो-फ्रेंच चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री और मध्य प्रदेश शासन के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में फ्रांस के राजदूत, फ्रांसीसी कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारी, प्रदेश सरकार के अधिकारी और स्थानीय उद्योग प्रतिनिधि शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी कार्यक्रम के मुख्य सत्र को संबोधित करेंगे और निवेशकों से सीधे संवाद करेंगे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bhopal News: सिटी बसें बीमार, यात्रियों से लगवा रहे धक्का, 350 में से सिर्फ 50 बसें सड़कों पर, सफर बना सजा
विज्ञापन


सरकार का कहना है कि मध्य प्रदेश ने पिछले कुछ वर्षों में उद्योग, अधोसंरचना, लॉजिस्टिक्स और निवेश सुविधाओं के क्षेत्र में तेजी से काम किया है। इसी कारण विदेशी कंपनियों की रुचि प्रदेश में लगातार बढ़ रही है। कॉन्क्लेव में कई कंपनियां निवेश प्रस्ताव और एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट भी पेश करेंगी। कुछ महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर होने की भी संभावना है। फ्रांस की कई प्रतिष्ठित कंपनियां पहले से मध्य प्रदेश में संभावनाएं तलाश रही हैं। इनमें सनोफी, डसॉल्ट सिस्टम्स, डेकाथलॉन, सिस्ट्रा, सूफलेट माल्ट और अन्य कंपनियां शामिल हैं। ये कंपनियां स्वास्थ्य, तकनीक, सप्लाई चेन, शहरी विकास, परिवहन, कृषि और मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाएं देख रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP Police: रीवा की पुलिस लाइन में बहा खून, प्रधान आरक्षक पर गड़ासे-तलवार से हमला, हमलावर भी पुलिसवाला

कॉन्क्लेव में बी-2-बी और बी-2-जी बैठकें भी आयोजित होंगी। इन बैठकों में मध्य प्रदेश के उद्योग प्रतिनिधि और फ्रांसीसी कंपनियों के अधिकारी संभावित निवेश, तकनीकी सहयोग और संयुक्त परियोजनाओं पर चर्चा करेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश के करीब 60 से 80 उद्योग प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। फ्रांसीसी प्रतिनिधिमंडल को मध्य प्रदेश की संस्कृति और पर्यटन से भी परिचित कराया जा रहा है। प्रतिनिधियों ने मध्य प्रदेश जनजातीय संग्रहालय का भ्रमण किया, जबकि 12 मई को भीमबेटका रॉक शेल्टर्स का दौरा भी प्रस्तावित है। सरकार का मानना है कि इससे प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान और पर्यटन क्षमता को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी। राज्य सरकार इस आयोजन को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 की तैयारी के रूप में भी देख रही है। सरकार का लक्ष्य फ्रांस के साथ दीर्घकालिक औद्योगिक और तकनीकी साझेदारी को मजबूत करना है, ताकि मध्य प्रदेश में निवेश, रोजगार और औद्योगिक विकास को नई दिशा मिल सके।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed