फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Indian Army and MP Police also celebrated Ram, presented Ram Bhajan on the band in Beating the Retrea

MP News: भारतीय सेना और एमपी पुलिस भी हुई राम मय, बीटिंग द रीट्रिट में बैंड पर दी राम भजन की प्रस्तुति

Mon, 29 Jan 2024 09:49 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 29 Jan 2024 09:49 PM IST
सार

पुलिस ब्रास बैंड कॉन्सर्ट के बाद बैंड डिस्प्ले का आयोजन किया गया। इसमें मास्ड बैंड, आर्मी ब्रास बैंड और पुलिस ब्रास बैंड के बाद पुन: मास्ड बैंड ने प्रस्तुतियां दीं। इनमें फेनफेयर, क्विक मार्च, एंट्री मार्च, स्लो मार्च और एक्जिट मार्च में बैंड की धुनों पर मार्चपास्ट किया गया।

विज्ञापन
MP News: Indian Army and MP Police also celebrated Ram, presented Ram Bhajan on the band in Beating the Retrea
गणतंत्र दिवस समारोह का समापन “बीटिंग द रिट्रीट’’ के साथ हुआ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में गणतंत्र दिवस समारोह का समापन सोमवार को 'बीटिंग द रिट्रीट' के साथ हुआ। समारोह में राज्यपाल मंगू भाई पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। जहांगीराबाद स्थित लाल परेड मैदान के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित समारोह आयोजित हुआ। रंगारंग कार्यक्रम में पुलिस ब्रास बैंड व आर्मी ब्रास बैंड के वादकों ने अपनी संगीतमय प्रस्तुतियों के माध्यम से संयम, अनुशासन और एकरूपता का परिचय दिया। 
विज्ञापन


पुलिस ब्रास बैंड कॉन्सर्ट में मंत्रमुग्ध करने वाली प्रस्तुतियां 
'बीटिंग द रिट्रीट' समारोह में मुख्य अतिथि के आगमन पर सर्वप्रथम पुलिस ब्रास बैंड ने सुमधुर धुन बजाकर उनका स्वागत किया। मुख्य अतिथि की अनुमति के बाद पुलिस ब्रास बैंड कॉन्सर्ट में देशभक्ति गीतों और फिल्मी गीतों की शानदार धुनें प्रस्तुत की गईं।  निरीक्षक सुनील कटारे के नेतृत्व में 'वंदेमातरम' से शुरू हुआ धुनों का यह कारवां 'तेरी मिट्टी', 'ऐ दिल है मुश्किल', 'मेरे घर राम आए हैं', 'लहरा दो', 'द फाइनल काउंटडाउन', 'छूकर मेरे मन को', 'ऐ मेरे वतन के लोगों' और 'चले जैसे हवाएं' गीतों की धुनों के साथ निरंतर आगे बढ़ता रहा। इस दौरान एक से बढ़कर एक संगीतमय प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को आनंदित कर दिया। कॉन्सर्ट के अंतिम चरण में जैसे ही 'जय हो' गीत की धुन पुलिस ब्रास बैंड ने बजाई तो श्रोता झूम उठे और तालियों की गड़गड़ाहट से स्टेडियम गूंज उठा।
विज्ञापन


बैंड डिस्प्ले में धुनों पर किया मार्चपास्ट 
पुलिस ब्रास बैंड कॉन्सर्ट के बाद बैंड डिस्प्ले का आयोजन किया गया। इसमें मास्ड बैंड, आर्मी ब्रास बैंड और पुलिस ब्रास बैंड के बाद पुन: मास्ड बैंड ने प्रस्तुतियां दीं। इनमें फेनफेयर, क्विक मार्च, एंट्री मार्च, स्लो मार्च और एक्जिट मार्च में बैंड की धुनों पर मार्चपास्ट किया गया। सुमधुर गीतों की आकर्षक धुनों से श्रोता अभिभूत हो गए। रिट्रीट के पूर्व मास्ड बैंड ने ड्रम रोल की प्रस्तुति दी। अंतिम चरण में महिला टुकड़ी ने सलामी देकर ससम्मान राष्ट्रीय ध्वज को उतारकर सुरक्षित रखा। कार्यक्रम के समापन पर बैंड द्वारा प्रस्तुत 'सारे जहां से अच्छा' गीत की धुन पर जवानों ने मार्चपास्ट किया। राष्ट्रगान के पश्चात आकर्षक आतिशबाजी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली और भोपाल में होता है समारोह  
उल्लेखनीय है कि “बीटिंग द रिट्रीट’’ सैन्य व अर्द्ध सैन्य बलों की प्राचीन परंपरा है। युद्ध के बाद जब सैन्य टुकड़ियां वापस अपने बैरकों में आती थीं तो युद्ध के बाद तनाव कम करने एवं मनोरंजन के लिए बैंड वादन का कार्यक्रम रखा जाता था। भारत में इस कार्यक्रम को ही गणतंत्र दिवस समारोह का अंतिम सोपान माना जाता है। राष्ट्रीय स्तर पर देश की राजधानी दिल्ली के रायसीना हिल्स के विजय चौक के अलावा केवल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ही “बीटिंग द रिट्रीट” समारोह का आयोजन किया जाता है।


ये रहे मौजूद 
प्रदेश की मुख्य सचिव वीरा राणा, पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना, विशेष पुलिस महानिदेशक जी. पी. सिंह, संजय कुमार झा, शैलेष सिंह, अजय शर्मा, अशोक अवस्थी, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक साजिद फरीद शापू, संजीव शमी, योगेश देशमुख, विजय कटारिया, आलोक रंजन, अनिल कुमार, विवेक शर्मा, पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्र सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस अधिकारी इस भव्य एवं आकर्षक 'बीटिंग द रिट्रीट' सेरेमनी के साक्षी बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed