फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Income Tax attaches assets worth more than Rs 300 crore of Trishul Construction owner Rajesh Sharma

MP News: आयकर ने त्रिशूल कंस्ट्रक्शन के मालिक राजेश शर्मा की 300 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति अटैच की

Thu, 02 Jan 2025 09:57 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 02 Jan 2025 09:57 PM IST
सार

प्रदेश में आयकर विभाग ने 18 दिसंबर को त्रिशूल कंस्ट्रक्शन, ईशान और क्वालिटी बिल्डर्स के ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान आयकर विभाग को यह जानकारी मिली कि राजेश शर्मा और अन्य प्रॉपर्टी डीलरों से बेनामी संपत्तियों के दस्तावेज मिले थे। साथ ही 10 करोड़ रुपये नकद और 25 से ज्यादा लॉकर की जानकारी मिली थी। 

विज्ञापन
MP News: Income Tax attaches assets worth more than Rs 300 crore of Trishul Construction owner Rajesh Sharma
Income Tax Recruitment 2024 - फोटो : ANI

विस्तार

राजधानी भोपाल से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां आयकर विभाग ने त्रिशूल कंस्ट्रक्शन के मालिक और पूर्व मुख्य सचिव से जुड़े कारोबारी राजेश शर्मा की करीब 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति अटैच कर ली है। यह कार्रवाई आयकर विभाग की बेनामी संपत्ति विंग ने की। आईटी की तरफ से भोपाल के वरिष्ठ जिला पंजीयक को पत्र लिखकर कहा है कि राजेश शर्मा के स्वामित्व वाली किसी भी प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री नहीं होने दी जाए। जांच में खुलासा हुआ है कि राजेश शर्मा ने अपनी पत्नी और कर्मचारियों के नाम पर संपत्ति खरीदी थी। बता दें, प्रदेश में आयकर विभाग ने 18 दिसंबर को त्रिशूल कंस्ट्रक्शन, ईशान और क्वालिटी बिल्डर्स के ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान आयकर विभाग को यह जानकारी मिली कि राजेश शर्मा और अन्य प्रॉपर्टी डीलरों से बेनामी संपत्तियों के दस्तावेज मिले थे। साथ ही 10 करोड़ रुपये नकद और 25 से ज्यादा लॉकर की जानकारी मिली थी। 
विज्ञापन


राजेश शर्मा और उससे जुडे लोगों के ठिकानों पर मिले दस्तावेजों को आईटी ने जब्त कर लिया था। अब इन दस्तावेजों के आधार पर संबंधित लोगों को आयकर विभाग पूछताछ के लिए समन जारी कर रहा है। आईटी को राजेश शर्मा अपनी प्रॉपटी को खुद बुर्द कर सकता है। ऐसे में पंजीयन कार्यालय को उसके स्वामित्व वाली प्रॉपर्टी की खरीदी-बिक्री पर रोक लगाने को कहा है। वहीं, आईटी की टीम रायपुर के खनन कारोबारी महेंद्र गोयनका से भी पूछताछ कर रही है। गोयनका राजेश शर्मा के मित्र हैं। उन्होंने भोपाल के सेवनिया गौड़ में जमीन खरीदी के मामले में 50 करोड़ रुपये का भुगतान किया था। यह खरीदी राजेश शर्मा के माध्यम से की गई थी। इसी मामले में गोयनका से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed