{"_id":"69d5157844ed58e56707e24f","slug":"mp-news-in-the-meeting-of-the-newly-formed-assembly-committees-tomar-said-the-role-of-the-assembly-is-like-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: नवगठित विधानसभा समितियों की बैठक में तोमर बोले-विधानसभा की भूमिका मां के समान, जिम्मेदारी समझें सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: नवगठित विधानसभा समितियों की बैठक में तोमर बोले-विधानसभा की भूमिका मां के समान, जिम्मेदारी समझें सदस्य
Tue, 07 Apr 2026 08:02 PM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Tue, 07 Apr 2026 08:02 PM IST
सार
भोपाल में आयोजित नवगठित विधानसभा समितियों की संयुक्त बैठक में अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने सदस्यों को जिम्मेदारी का एहसास कराया। उन्होंने कहा कि विधानसभा की भूमिका मां की तरह है, जिसमें जनता के हित को सर्वोपरि रखना जरूरी है।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भोपाल में मंगलवार को मध्यप्रदेश विधानसभा की नवगठित समितियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने अपने संबोधन में विधानसभा की भूमिका को मां के समान बताते हुए कहा कि जिस तरह मां अपने बच्चों का पालन-पोषण करती है, उसी तरह जनप्रतिनिधियों को प्रदेश की जनता के हित में कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि सदस्य अपने दायित्व को पूरी गंभीरता से नहीं निभाते, तो उनकी भूमिका अधूरी रह जाती है। प्रदेश की आठ करोड़ जनता के कल्याण को ध्यान में रखकर काम करना हर जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी है। तोमर ने समितियों की बैठकों में अनुपस्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि नियमित बैठकें होना जरूरी है। उन्होंने सुझाव दिया कि हर समिति की साल में कम से कम 12 बैठकें हों, ताकि विधानसभा के कार्यों में सुधार हो सके और सदस्यों का ज्ञान भी बढ़े।
ये भी पढ़ें- MP News: राज्यसभा चुनाव से पहले नेता प्रतिपक्ष बोले- MP में भी हो सकती है हॉर्स ट्रेडिंग,कांग्रेस अलर्ट मोड पर
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी बैठक को संबोधित करते हुए संसदीय परंपराओं के पालन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सकारात्मक आलोचना का स्वागत है, लेकिन मर्यादा में रहकर काम करना आवश्यक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि विधानसभा अध्यक्ष के मार्गदर्शन में सदन की कार्यवाही और बेहतर होगी। बैठक में संसदीय कार्यमंत्री कैलाश विजयवर्गीय, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- कैबिनेट: भोपाल में FTRI सेंटर बनेगा, उज्जैन एयरपोर्ट के लिए 590 करोड़ स्वीकृत, मसूर की पूरी फसल खरीदेगी सरकार