{"_id":"686dd5a3f3d968911b08f69d","slug":"mp-news-impact-of-strike-across-the-country-today-demonstration-by-labour-organisations-in-bhopal-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: आज देशभर में हड़ताल का असर, भोपाल में श्रमिक संगठनों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: आज देशभर में हड़ताल का असर, भोपाल में श्रमिक संगठनों का प्रदर्शन
Wed, 09 Jul 2025 08:06 AM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Wed, 09 Jul 2025 08:06 AM IST
सार
आज देशभर में केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और स्वतंत्र श्रमिक संगठनों के आह्वान पर आम हड़ताल हो रही है। इस हड़ताल में विभिन्न क्षेत्रों के कर्मचारी केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ अपनी 17 मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
हड़ताल
- फोटो : ए़डोव
विस्तार
देशभर में श्रमिकों और कर्मचारियों ने आज केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में एकजुट होकर हड़ताल का रास्ता अपनाया है। केंद्रीय श्रमिक संगठनों और स्वतंत्र यूनियनों की अपील पर बुलाई गई इस राष्ट्रव्यापी हड़ताल में बैंक, डाक सेवा, परिवहन, कोयला, निर्माण, और अन्य क्षेत्रों के लाखों कर्मचारी भाग ले रहे हैं। हड़ताल का उद्देश्य केंद्र सरकार की उन नीतियों का विरोध करना है जिन्हें श्रमिक संगठन 'श्रमिक विरोधी' और 'जनविरोधी' मानते हैं। प्रदर्शनकारियों की कुल 17 प्रमुख मांगें हैं, जिनमें न्यूनतम वेतन, स्थायी रोजगार, निजीकरण पर रोक, और सामाजिक सुरक्षा जैसे मुद्दे शामिल हैं।
भोपाल में प्रदर्शन, सेवाओं पर असर
राजधानी भोपाल में भी इसका व्यापक असर देखने को मिलेगा। विभिन्न संगठनों से जुड़े श्रमिक सुबह 10:30 बजे डाक भवन के पास स्थित इंदिरा प्रेस कॉम्प्लेक्स के सामने एकत्र होंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे एकजुट होकर रैली निकालेंगे और सभा करेंगे। इस दौरान सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी भी की जाएगी। हड़ताल की वजह से भोपाल में बैंकिंग और डाक सेवाएं प्रभावित रहने की संभावना है। अन्य कई सार्वजनिक सेवाओं पर भी असर पड़ सकता है। हालांकि, रेलवे यूनियनों ने इस हड़ताल में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है, लेकिन वे आंदोलन को नैतिक समर्थन दे रही हैं।