फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: IAS Association expressed displeasure over misbehavior with Bhind Collector, submitted protest letter

MP News: भिंड कलेक्टर से दुर्व्यवहार पर IAS एसोसिएशन ने जताई नाराजगी, MLA के खिलाफ सीएम से की कार्रवाई की मांग

Fri, 29 Aug 2025 11:24 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 29 Aug 2025 11:24 PM IST
सार

भिंड में विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा द्वारा कलेक्टर से दुर्व्यवहार के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस पर नाराजगी जताते हुए मध्य प्रदेश आईएएस एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कर विरोध पत्र सौंपा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई, अधिकारियों की गरिमा-सुरक्षा व्यवस्था की मांग की।
 

विज्ञापन
MP News: IAS Association expressed displeasure over misbehavior with Bhind Collector, submitted protest letter
आईएएस एसोसिएशन के पदाधिकारी सीएम को पत्र सौंपते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भिंड के विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह द्वारा कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव से दुर्व्यवहार करने के मामले में आईएएस एसोसिएशन ने नाराजगी जताई है। मध्य प्रदेश आईएएस एसोसिएशन ने इस प्रकरण को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की और उन्हें एक विस्तृत विरोध पत्र सौंपा। आईएएस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पत्र में कहा कि 27 अगस्त 2025 को भिंड में घटी यह घटना न केवल सिविल सेवा की गरिमा के खिलाफ है, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था की नींव पर भी आघात करती है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि किसी भी जनप्रतिनिधि द्वारा अधिकारी को धमकाना या अपमानित करना शासन प्रणाली में अस्वीकार्य है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने यह भी कहा कि कलेक्टर जिला स्तर पर सरकार का प्रतिनिधित्व करता है और उसका अपमान दरअसल शासन तंत्र की अधिकारिता को चुनौती देने जैसा है। यदि ऐसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो यह भविष्य में अधिकारियों के मनोबल को प्रभावित कर सकती है और निष्पक्ष प्रशासन देने की क्षमता पर असर डाल सकती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: IAS अफसरों को देना होगा ऑनलाइन प्रॉपर्टी विवरण, नहीं दी जानकारी तो अटक जाएगा प्रमोशन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री त्वरित हस्तक्षेप करें
आईएएस एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि इस मामले में त्वरित हस्तक्षेप कर ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि स्पष्ट संदेश जाए कि किसी भी अधिकारी को धमकाने या दबाव डालने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संघ का कहना है कि समय पर कार्रवाई से न केवल अधिकारियों का मनोबल ऊंचा होगा बल्कि राज्य में सुशासन की नींव भी मजबूत होगी। संगठन ने यह भरोसा जताया है कि सरकार इस संवेदनशील मामले को गंभीरता से लेकर आवश्यक कदम उठाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News:   मुख्य सचिव अनुराग जैन के सेवा विस्तार आदेश जारी, सीएम मोहन यादव से की सौजन्य भेंट

सीएम के सामने रखी ये तीन मांगें- 
- दोषियों पर कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई हो।
-फील्ड अधिकारियों की गरिमा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाएं।
- जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच शिकायतों के समाधान हेतु संरचित संवाद की व्यवस्था की जाए।

ये भी पढ़ें-  MP News: पर्यटन से चमक रहा MP,रिकॉर्ड 13 करोड़ टूरिस्ट पहुंचे, सीएम बोले-मध्यप्रदेश के कण-कण में है सौंदर्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed